Vodafone idea के इस सस्ते प्री-पेड प्लान में मिल रहा 100GB डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 03 Oct 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
Vodafone idea vi Offers 100GB Data at Rs 351 with 56 Days Validity
Vodafone idea - फोटो : Vodafone idea

    वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए एक नया प्री-पेड प्लान पेश किया है जो कि एक डाटा प्लान है। Vi ने इस प्लान को कम कीमत में अधिक डाटा की चाहत रखने वाले यूजर्स के लिए पेश किया है। वोडाफोन आइडिया के इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें रोज डाटा इस्तेमाल की कोई सीमा नहीं है।

    Vi के इस नए डाटा प्लान की कीमत 351 रुपये है और इस प्लान में आपको 100 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है। यह प्लान खासतौर पर ऑनलाइन क्लास कर रहे छात्रों, घर से काम कर रहे कर्मचारियों और क्रिकेट लवर्स के लिए है।

    विज्ञापन

    Vi अपने ग्राहकों को सभी प्री-पेड और पोस्टपेड प्लान के साथ MPL कैश और जोमैटो पर डिस्काउंट भी दे रही है। बता दें कि हाल ही में वोडाफोन आइडिया ने ट्राई के आदेश के बाद अपने रेडएक्स पोस्टपेड प्लान को बंद कर दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस प्लान के साथ कंपनी अपने ग्राहकों को अन्य के मुकाबले अधिक सुविधाएं और फास्ट इंटरनेट दे रही थी जिसका कड़ा विरोध हुआ था और कंपनी पर अपने ही ग्राहकों के साथ भेदभाव का आरोप लगा था।

    वोडाफोन आइडिया अपने कुछ सस्ते प्लान के साथ ग्राहकों को फ्री डाटा भी दे रही है। उदाहरण के तौर पर देखें तो 49 रुपये वाले प्लान में 38 रुपये का टॉकटाइम और 100 एमबी डाटा मिल रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें