कम यूजर के बावजूद गूगल के मुकाबले दोगुनी है एपल की एप स्टोर से कमाई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 02 Oct 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
Apple revenue from apps is twice as much as Google even app installation from play store is more
App Store and Play Store - फोटो : AMAR UJALA

    अभी तक डाटा प्राइवेसी को लेकर बवाल हो रहा था लेकिन अब एप स्टोर के मामले में एकाधिकार की बात ने एक नई बहस छेड़ दी है। पिछले महीने गूगल ने गैंबलिंग का आरोप लगाते हुए पेटीएम एप को अपने प्ले-स्टोर से हटा दिया, हालांकि 24 घंटे के अंदर प्ले-स्टोर पर वापस भी आ गया।

    गूगल के इस फैसले के बाद भारतीय टेक कंपनियां और डेवलपर्स उसकी आलोचना कर रहे हैं। गूगल प्ले-स्टोर और एपल एप स्टोर किसी-ना-किसी बात को लेकर अक्सर विवादों में रहते हैं तो चलिए जानते हैं एप स्टोर से कमाई के मामले में एपल और गूगल में कौन आगे है...

    विज्ञापन

    सेंसर टावर की रिपोर्ट के मुताबिक एपल को एप स्टोर से 2020 की तीसरी तिमाही में 19 बिलियन डॉलर की कमाई हुई है, जबकि इसी अवधि में गूगल को प्ले-स्टोर से 10.3 बिलियन डॉलर मिले हैं। ऐसे में देखा जाए तो एपल को एप स्टोर से होने वाली कमाई गूगल के प्ले-स्टोर से होने वाली कमाई से तकरीबन दोगुनी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: 10,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन, मिलेगी 128GB की स्टोरेज

    सेंसर टावर ने ही अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दुनियाभर के यूजर्स मोबाइल एप्स पर 29.3 बिलियन डॉलर तक खर्च करते हैं। तीसरी तिमाही में ही गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप-स्टोर से 36.5 बिलियन एप इंस्टॉल हुए हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पहली बार ऐसा हुआ है कि एप के इंस्टॉलेशन में 23.3 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है। बता दें कि एंड्रॉयड एप के इंस्टॉलेशन की संख्या आईओएस के मुकाबले करीब तीन गुना है।

    भारतीय एप स्टोर जल्द हो सकता है लॉन्च

    गूगल ने हाल ही में कहा था कि यदि कोई डेवलपर उसके प्ले-स्टोर से कोई एप या कोई कंटेंट बेचता है तो उसे गूगल को 30 फीसदी टैक्स देना होगा। गूगल के इस फैसले के तुरंत बाद खबर आई है कि गूगल और एपल के इस एकाधिकार को खत्म करने के लिए भारत खुद का एप स्टोर लॉन्च करेगा। इसकी जानकारी खुद एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने दी है।

    भारत में करीब 500 मिलियन यानी 50 करोड़ लोग स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं जिनमें से 97 फीसदी लोगों के पास एंड्रॉयड फोन है। इनमें से कुछ लाख लोग गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप स्टोर से ई-बुक या एप खरीदते भी हैं। अब गूगल की नई पॉलिसी को लेकर भारतीय टेक कंपनियों और डेवलपर्स ने विरोध जताया है और भारतीय एप स्टोर लॉन्च करने का सुझाव दिया है।

    पहले से मौजूद है एक एप स्टोर

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत के पास पहले से ही एक एप स्टोर है जिस पर करीब 1,200 से अधिक एप्स हैं। यह स्टोर सरकार के कंट्रोल में है और इस पर अधिकतर एप सरकारी ही हैं। इस एप स्टोर का डोमेन apps.mgov.gov.in है। खास बात यह है कि इस एप स्टोर पर पेटीएम एप पहले से मौजूद है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें