Instagram में फेसबुक मैसेंजर रूम का सपोर्ट, एक साथ 50 लोग कर सकेंगे वीडियो कॉलिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 22 May 2020 08:03 PM IST
सार
Instagram Gets Messenger Rooms Integration for Group Video Chats
instagram messenger room - फोटो : instagram

    विस्तार

    कुछ दिन पहले ही फेसबुक ने वीडिओ कॉलिंग की मांग को देखते हुए फेसबुक मैसेंजर में रूम फीचर को जोड़ा है जिसकी मदद से फेसबुक मैसेंजर के जरिए 50 लोग एक साथ वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। मैसेंजर रूम का इंटिग्रेशन जल्द ही व्हाट्सएप वेब में आने वाला है, लेकिन उससे पहले कंपनी ने इसका सपोर्ट इंस्टाग्राम में दे दिया है।

    नए अपडेट के बाद यूजर्स इंस्टाग्राम में एक बटन क्लिक करके मैसेंजर रूम के जरिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकेंगे। इसमें दोस्तों को इनवाइट करने का भी फीचर मिलेगा। इंस्टाग्राम ने इस फीचर की जानकारी ट्वीट करके दी है। यूजर्स के पास रूम को लॉक करने का भी फीचर मिलेगा, ताकि मीटिंग शुरू हो जाने के बाद कोई मीटिंग में ज्वाइन ना कर सके।

    इंस्टाग्राम पर कैसे इस्तेमाल करें मैसेंजर रूम?

    इंस्टाग्राम ने मैसेंजर रूम के इस्तेमाल को लेकर एक वीडियो भी शेयर किया है। यदि आपको वीडियो समझ में नहीं आ रहा है तो इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए एप के डायरेक्ट मैसेज में जाएं। इसके बाद आपको वीडियो चैट का एक आइकन दिखेगा।

    इसके बाद आपको रूम क्रिएट करने का विकल्प मिलेगा। इसके बाद आप लोगों को रूम ज्वाइन करने के लिए इनवाइट भेज सकेंगे। वीडियो कॉलिंग के लिए आपके फोन में फेसबुक मैसेंजर एप का होना अनिवार्य है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें