Vodafone Idea ने अपडेट किया प्री-पेड प्लान, 98 रुपये में मिलेगा 12GB डाटा

विस्तार
एयरटेल के नक्शेकदम पर चलते हुए वोडाफोन आइडिया ने अपने 98 रुपये वाले प्री-पेड प्लान को अपडेट किया है। इस अपडेट के बाद वोडाफोन आइडिया के इस प्लान में 12 जीबी हाई-स्पीड डाटा मिल रहा है, जबकि पहले सिर्प 6 जीबी डाटा मिलता था।
इससे पहले एयरटेल ने अपने 98 रुपये वाले प्लान को अपडेट किया था जिसमें 12 जीबी डाटा मिल रहा है। वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के 98 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मैसेजिंग की सुविधा मिल रही है। कायदे से देखें तो 98 रुपये वाले प्लान में डबल डाटा मिल रहा है।
वोडाफोन आइडिया का 98 रुपये वाला डबल डाटा प्लान फिलहाल चुनिंदा सर्किल में ही मौजूद है। ऐसे में संभव है कि आपके सर्किल में 6 जीबी डाटा ही मिले। जिन सर्किल में 12 जीबी डाटा मिल रहा है, उनमें आंध्रप्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, मुंबई और उत्तर प्रदेश (पूर्व) शामिल हैं।
जियो के पास भी 98 रुपये का एक प्री-पेड प्लान था जिसे कंपनी ने बंद कर दिया है। उसकी जगह पर 129 रुपये का प्लान पेश किया गया है जिसमें कुल 2 जीबी डाटा, जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और दूसरे नेटवर्क पर 1,000 मिनट की कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा 300 SMS की सुविधा मिलेगी।
- HUAWEI WATCH GT 2e की बिक्री भारत में हुई शुरू, मिलेगा SpO2 सेंसर का सपोर्ट
- Facebook के 50 फीसदी कर्मचारी 10 साल तक कर सकेंगे घर से काम, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
- Vodafone का शानदार प्री-पेड प्लान हुआ लॉन्च, कॉलिंग के लिए मिलेगा 20 रुपये का टॉकटाइम
- BSNL ने इस धांसू प्लान को किया रिवाइज, रोज 2GB डाटा के साथ मुफ्त में मिलेगी यह खास सेवा