Google Maps: Google ने खास फीचर किया लॉन्च, मिलेगी व्हीलचेयर के लिए अनुकूल स्थान की जानकारी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 22 May 2020 04:58 PM IST
सार
Google maps india new update in hindi Google launched new feature for wheel chair users know about it
गूगल मैप्स

    विस्तार

    सर्च इंजन कंपनी गूगल ने दिव्यांगों को ध्यान में रखकर एक खास फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम Accessible Places है। दिव्यांगों को इस फीचर से गूगल मैप पर व्हीलचेयर के लिए अनुकूल स्थान की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा दिव्यांग इस फीचर के जरिए यह भी पता लगा सकेंगे कि कौन-से होटल या फिर रेस्ट्रॉन्ट में व्हीलचेयर के प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है। फिलहाल, इस फीचर को ऑस्ट्रेलिया, जापान, यूके और अमेरिका में जारी किया गया है। उम्मीद की जा रही हैं कि कंपनी जल्द ही इस फीचर को अन्य देशों में जारी करेगी।

    इसे भी पढ़ें: LG Q61 स्मार्टफोन चार रियर कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

    120 मिलियन लोकल गाइड ने की मदद

    गूगल का कहना है कि करीब 130 मिलियन ऐसे दिव्यांग हैं, जो इस समय व्हीलचेयर का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में हमारा लेटेस्ट Accessible Places फीचर उन यूजर्स के बहुत काम आएगा। इसके जरिए व्हीलचेयर यूजर्स को घर बैठे ही जानकारी मिल जाएगी कि उनके आस-पास व्हीलचेयर के लिए अनुकूल स्थान कौन-से हैं। कंपनी ने आगे कहा है कि इस फीचर को तैयार करने में हमारी मदद करीब 120 मिलियन लोकल गाइड ने की हैं।

    इसे भी पढ़ें: Vodafone का शानदार प्री-पेड प्लान हुआ लॉन्च, कॉलिंग के लिए मिलेगा 20 रुपये का टॉकटाइम

    ऐसे करें इस फीचर को एक्टिवेट

    गूगल के नए फीचर का उपयोग करने के लिए यूजर्स को गूगल मैप्स की सेटिंग में जाना होगा। इसके बाद Accessibility के सेक्शन में जाकर Accessible Places विकल्प को ओपन करें। जैसे ही यह फीचर एक्टिवेट होगा, तो यूजर्स को गूगल मैप्स व्हीलचेयर के लिए सारे अनुकूल स्थान की दिखाई देने लगेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें