लॉकडाउन में डिलीवरी के लिए 50 हजार अस्थायी भर्तियां करेगी अमेजन इंडिया

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 22 May 2020 06:46 PM IST
सार
Amazon India is creating close to 50,000 seasonal opportunities across its fulfilment and delivery network to meet customer needs
amazon flex - फोटो : amazon

    विस्तार

    अमेजन इंडिया ने लॉकडाउन में ग्राहकों की जरूरतें पूरा करने के लिए 50 हजार अंश-कालिक भर्तियां करने का एलान किया है। यह भर्तियां खासकर उन लोगों के लिए हो रही हैं जो भीड़ में जाने के लिए सबसे ज्यादा संवेदनशील हैं। ये भर्तियां अमेजन के फुलफिलमेन्ट सेंटर्स और डिलीवरी नेटवर्क में होंगी। ये एसोसिएट्स अमेजन इंडिया के फुलफिलमेन्ट और डिलीवरी नेटवर्क के हजारों एसोसिएट्स से जुड़ेंगे और ग्राहकों के ऑर्डर्स को लेने, पैक करने, शिप करने और डिलीवर करने में उनकी मदद करेंगे।

    इसकी जानकारी देते हुए अमेजन इंडिया के कस्टमर फुलफिलमेन्ट ऑपरेशंस, एपीएसी, एमईएनए और एलएटीएएम, वाइस प्रेसिडेंट अखिल सक्सेना ने कहा, 'कोविड-19 महामारी से हमने एक चीज सीखी है कि अमेजन और ई-कॉमर्स अपने ग्राहकों, छोटे व्यवसायों और देश के लिए कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। हमने इस जिम्मेदारी को गंभीरता से लिया है। इस कठिन समय में छोटे और अन्य व्यवसायों को हमारे ग्राहकों तक पहुँचाने में हमारी टीम जो काम कर रही है हमें उस पर गर्व है।'

    अमेजन ने सुरक्षित डिलीवरी के लिए अमेजन ने अपने एसोसिएट्स, पार्टनर्स, कर्मचारियों और ग्राहकों के कई इंतजाम किए हैं जिनमें मास्क अनिवार्य करना, रोजाना तापमान की जांच, सभी साइट्स पर साफ-सफाई, बार-बार हाथ धोना और सैनिटाइजेशन आदि शामिल हैं।

    बता दें कि अमेजन की फूड डिलीवरी हाल ही में भारत में बंगलूरू से शुरू हुई है। कंपनी ने फूड डिलीवरी के लिए स्थानीय रेस्टोरेंट से साझेदारी की है। अमेजन का दावा है कि उसने जिन रेस्टोरेंट के साथ साझेदारी की है, उनकी यहां साफ-सफाई को लेकर उचित इंतजाम हैं। अमेजन ने बकायदा इसके लिए सर्टिफिकेट जारी किया है।

    बंगलूरू में अमेजन की फूड डिलीवरी फिलहाल चार पिन कोड में उपलब्ध है जिनमें 560048, 560037, 560066 और 560103 शामिल हैं, हालांकि कंपनी ने उन रेस्टोरेंट की लिस्ट जारी नहीं है कि जहां से खाने की पैकेजिंग होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें