Facebook चुपके से कर रहा आपके फोन के कैमरे का इस्तेमाल, देखें वीडियो

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 13 Nov 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
Facebook secretly using your iPhone camera when you scroll your feed
Facebook secretly using your iPhone camera - फोटो : social media

    दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया साइट एक बार फिर से विवादों में है। खास बात यह है कि हर बार की तरह इस बार भी फेसबुक पर प्राइवेसी को लेकर सवाल उठे हैं। इस बार फेसबुक के आईफोन यूजर्स पर निशाने पर हैं। यदि आप भी आईफोन पर फेसबुक इस्तेमाल करते हैं तो आपको बेहद ही सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि आप तो टाइमलाइन स्क्रॉल कर रहे हैं लेकिन फेसबुक बैक्रगाउंड में आपके फोन का कैमरा ऑन करके बैठा है।

    Joshua Maddux नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर फेसबुक को रंगे हाथ पकड़ते हुए वीडियो शेयर किया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि Joshua Maddux फेसबुक की न्यूज फीड स्क्रॉल कर रहे हैं जबकि फोन का कैमरा भी बैकग्राउंड में ऑन है और वीडियो में कार्पेट दिख रहा है। Maddux के मुताबिक यह बग पांच आईफोन डिवाइस में है जो iOS 13.2.2 पर काम कर रहे हैं, हालांकि iOS 12 वाले आईफोन के साथ यह समस्या नहीं है।

    विज्ञापन

    फेसबुक ने क्या कहा?

    facebook
    facebook - फोटो : amar ujala/प्रदीप पाण्डेय

    वहीं मामले के तूल पकड़ने पर फेसबुक ने अपने एक बयान में कहा है कि यह एक बग के कारण हुआ है। फेसबुक के वाइस प्रेसिडेंट गाय रोजेन ने कहा है यह किसी बग के कारण हो रहा है। कंपनी इसकी जांच कर रही है और जल्द ही इस बग को दूर किया जाएगा। हालांकि यह समस्या फिलहाल सिर्फ आईफोन पर ही देखी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें