BSNL अपने यूजर्स को देगा 2GB डाटा प्रतिदिन के साथ कॉलिंग की सुविधा, ये हैं रिचार्ज प्लान्स

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने ज्यादा-से-ज्यादा उपभोक्ताओं को अपने साथ जोड़ने के लिए दो नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। कंपनी ने इन प्रीपेड पैक की कीमत 97 और 365 रुपये कीमत रखी है। साथ ही उपभोक्ताओं को इन रिचार्ज प्लान्स में दो जीबी डाटा प्रतिदिन मिलेगा। इसके अलावा कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। वहीं, बीएसएनएल ने 4जी नेटवर्क को बेहतर बनाने की कोशिश की है। सूत्रों की मानें तो कंपनी के ये प्लान्स अन्य दूरसंचार कंपनियों को कड़ी चुनौती देंगे। इससे पहले कंपनी ने 997 रुपये वाला लॉन्ग टर्म प्लान भारतीय बाजार में उतारा था। तो आइए जानते हैं बीएसएनएल के इन प्लान्स किस तरह की सुविधाएं मिलेंगी...

बीएसएनएल का 97 रुपये वाला प्लान
कंपनी ने इस पैक को एसटीवी प्लान के रूप में पेश किया है। ग्राहकों को इस रिचार्ज पैक में दो जीबी डाटा रोजाना मिलेगा। साथ ही कॉलिंग के लिए 250 मिनट प्रतिदिन दिए जाएंगे। वहीं, इस प्रीपेड प्लान की वैधता 18 दिनों की है।

बीएसएनएल का 365 रुपये वाला प्लान
कंपनी ने लोगों की मांग को ध्यान में रखकर इस प्लान को लॉन्च किया है। यूजर्स को इस पैक में पहले 60 दिनों तक दो जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा वॉयस कॉलिंग के लिए 250 मिनट्स प्रतिदिन दिए जाएंगे। फिलहाल, तमिलनाडु, केरल और चेन्नई के यूजर्स ही इस प्लान को रिचार्ज करा सकेंगे। वहीं, इस प्रीपेड प्लान की समय सीमा 365 दिनों की है।
- आप भी एक सेट टॉप बॉक्स से अलग-अलग कंपनियों की सर्विस का उठा सकेंगे फायदा, जानें कैसे
- व्हाट्सएप के सह संस्थापक ने फेसबुक यूजर्स से की अकाउंट डिलीट करने की अपील
- चीनी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में 2.75 लाख करोड़ की बिक्री
- अब भीतरी रोगों की पहचान करना होगा आसान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से 3डी में बदली जा सकेंगी 2डी इमेज