Motorola Razr फोल्डेबल फोन आज होगा लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला लंबे समय के बाद आज रेजर (Motorola Razr) फोल्डेबल फोन को लॉस एंजेलिस में लॉन्च करने वाली है। लॉन्चिंग से पहले इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स कई बार लीक हो चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, लोगों को इस फोन में ओएलईडी फोल्डेबल डिस्प्ले मिलेगा।
साथ ही दामदार प्रोसेसर और कैमरा भी दिया जा सकता है। कंपनी ने मोटोरोला रेजर फोल्डेबल फोन को खास तौर पर 15 वर्ष पुराने रेजर फोन को ध्यान में रखकर बनाया है। फिलहाल, कंपनी ने इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राहकों को इस फोल्डेबल फोन में मुड़ने वाला ओएलईडी डिस्प्ले मिलेगा, जिससे इसको आसानी से जेब में रखा जा सकेगा। वहीं, दूसरी तरफ लीक तस्वीरों में फोन के लुक को भी देखा जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स फोन के फोल्ड होने के बाद ही फ्रंट कैमरा से सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।
कंपनी इस मुड़ने वाले फोन की कीमत करीब 1,500 यूरो (1,19,000 रुपये) रख सकती है। सूत्रों की मानें तो ग्राहकों को इस फोन में चार जीबी रैम +64 जीबी इंटरनल स्टोरेज और छह जीबी रैम + 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।
लीक रिपोर्ट के अनुसार, ग्राहकों को इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 एसओसी दिया जाएगा। साथ ही इस फोन में 6.3 इंच का एचडी डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 876x2142 पिक्सल है। साथ ही 2,730 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
- Amazfit GTS Review: प्रीमियम डिजाइन और दमदार बैटरी वाली बजट स्मार्टवॉच
- पूल पार्टी के लिए आया खास ब्लूटूथ स्पीकर, वाटरप्रूफ फीचर से है लैस
- Fujifilm X-A7 मिररलेस कैमरा हुआ लॉन्च, खास तकनीक वाले सेंसर से कर सकेंगे शानदार फोटोग्राफी
- Tecno Camon 12 Air Review: क्या खरीदने लायक है सबसे सस्ता पंचहोल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन?