आप भी एक सेट टॉप बॉक्स से अलग-अलग कंपनियों की सर्विस का उठा सकेंगे फायदा, जानें कैसे

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी ट्राई जल्द ही डीटीएच ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए नई व्यवस्था करने जा रही है, जिसके जरिए ग्राहक एक सेट टॉप बॉक्स पर अलग-अलग टीवी चैनल कंपनियों की सेवाएं इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए ट्राई सेट टॉप बॉक्स इंटरऑपरेबिलिटी लाने की तैयारी में है। साथ ही ट्राई ने इस सर्विस के लिए पत्र भी जारी किया है। इसके अलावा चैनल ब्रॉडकास्ट से जुड़े पक्षों की राय भी मांगी हैं।
ट्राई का मानना है कि एक सेट टॉप बॉक्स में विभिन्न कंपनियों की सेवा नहीं होने से बाजार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति पैदा नहीं हो पा रही है। साथ ही इससे तकनीक के विकास में बाधा आएगी। इसके अलावा सर्विस की गुणवक्ता में सुधार भी नहीं हो पाएगा। आपको बता दें कि ट्राई ने पत्र को अपनी आधिकारिक साइट पर पोस्ट किया है और साथ ही नौ दिसंबर तक संबंधित पक्षों की राय मांगी हैं।
ट्राई ने 2016 में इंटरऑपरेबिलिटी को लाने के लिए एक कंसल्टेशन पत्र जारी किया था। वहीं, 2017 में सॉल्यूशन आर्किटेक्चर को लेकर भी पत्र जारी किया गया था। इसके अलावा स्मार्टकार्ड की टेस्टिंग भी की गई थी, जो पूरी तरह सफल हुई थी। हालाकिं, ट्राई ने सेट टॉप बॉक्स इंटरऑपरेबिलिटी सेवा को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।
ट्राई ने बीते महीने डीटीएच कनेक्शन को ध्यान में रखकर जरूरी कदम उठाया था, जिसमें सभी यूजर्स को केवाईसी कराना होगा। इससे पहले ट्राई ने चैनल को लेकर नियमों में कई बदलाव किए थे, जिससे यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा था। साथ ही नए नियमों से टीवी देखना भी बहुत महंगा हो गया था। नए नियम के लागू होने के बाद से सभी डीटीएच सेवा प्रदाता कंपनियों को अपने सब्सक्राइबर्स का केवाईसी करना होगा।
- आपको बता दें कि डीटीएच के लिए केवाईसी कराने को लेकर बीते कुछ महीनों से चर्चा हो रही थी। ट्राई ने नए नियम को स्टेकहोल्डर्स से सहमति मिलने के बाद लागू किया है।
- अब सभी टाटा स्काई और डिश टीवी जैसी कंपनियों को नए कनेक्शन के लिए ग्राहकों का केवाईसी करना होगा। इसके बाद ही सब्सक्राइबर्स को नया कनेक्शन और सेट टॉप बॉक्स मिलेगा।
- कंपनियां लोगों की पहचान करने के लिए उनके नंबर पर ओटीपी भेजेंगी। वेरिफाई होने के बाद ही सेट टॉप बॉक्स इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया शुरू होगी।
- नया कनेक्शन लेते समय अगर किसी यूजर के पास मोबाइल नहीं है, तो वह पहचान पत्र जमा करा सकता है।
- व्हाट्सएप के सह संस्थापक ने फेसबुक यूजर्स से की अकाउंट डिलीट करने की अपील
- चीनी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में 2.75 लाख करोड़ की बिक्री
- अब भीतरी रोगों की पहचान करना होगा आसान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से 3डी में बदली जा सकेंगी 2डी इमेज
- फ्लिपकार्ट पर आने वाली है मोबाइल की बड़ी सेल, बंपर डिस्काउंट के साथ बिकेंगे स्मार्टफोन