Facebook पर आने वाले इस तरह के मैसेज से रहें कोसों दूर, लग सकता है चूना

आप में से अधिकतर लोग फेसबुक इस्तेमाल करते होंगे। फेसबुक पर आपके कई सारे दोस्त भी होंगे जिनमें कुछ परिवार के लोग भी शामिल होंगे। वैसे तो फेसबुक एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप एक-दूसरे से ऑनलाइन जुड़े रहते हैं। फेसबुक पर देश-दुनिया की खबरें भी मिल जाती है लेकिन फेसबुक अब फेसबुक नहीं रह गया है। फेसबुक अब ठगों का एक बड़ा अड्डा बन गया है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि इसी फेसबुक के कारण आपको किसी दिन लाखों रुपये का चूना लग सकता है। आइए जानते हैं कैसे?
मैसेंजर में आने वाले मैसेज से रहें सावधान

दिल्ली के रहने वाले हमारे एक पाठक रवि (बदला हुआ नाम) के पास रविवार की शाम को मैसेंजर में दिव्या के अकाउंट से मैसेज आता है कि, बेटा एक लड़के का एक्सिडेंट हो गया है जल्दी से 10 हजार रुपये भेज दो। बता दें कि दिव्या, रवि की मौसी है। रवि ने जब अकाउंट नंबर मांगा तो दिव्या ने कहा कि गूगल पे या फोनपे पर पैसे भेज दो। उसके बाद रवि ने गूगल पे का नंबर मांगा।
दिव्या ने रवि को यह 8569920672 नंबर देते हुए कहा कि यह डॉक्टर का नंबर है, इसी नंबर पर गूगल पे करना है। रवि को अपनी मौसी पर बातों पर संदेह हुआ तो उसने मौसी को कॉल किया। कॉल करने पर पता चला कि मौसी ने रवि को कोई मैसेज ही नहीं किया है, बल्कि उनकी फेसबुक आईडी हैक करके किसी ने पैसे मांगे हैं। घटना के बाद इस नंबर पर ट्रूकॉलर पर चेक किया गया तो ट्रूकॉलर पर दी गई जानकारी के मुताबिक यह नंबर बिहार का है और नाम की जगह 'फ्रॉड नंबर- पैसे मत भेजना" लिखा है।

हालांकि यह इस तरह की पहली घटना नहीं है। आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं और लोगों से पैसे ठगे जा रहे हैं। ये ठग बड़े शातिर होते हैं। कई बार ये आपके किसी दोस्त या परिवार के सदस्य के नाम से नकली फेसबुक आईडी बनाते हैं और फिर मैसेज करके पैसे मांगते हैं। तो आपके लिए यही सुझाव है कि सोशल मीडिया इस्तेमाल करें लेकिन जरा संभलकर।
- Samsung Galaxy S20 की लॉन्चिंग से पहले फीचर्स हुए लीक, मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का कैमरा
- Xiaomi अब तक के सबसे महंगे फोन को जल्द करेगा लॉन्च, फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान
- Mi Republic Day Sale: स्मार्टफोन से लेकर सिक्योरिटी कैमरा तक पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
- Airtel का जबरदस्त ऑफर, मिलेगा 2 लाख के लाइफ इंश्योरेंस के साथ 2 जीबी डाटा