Mi Republic Day Sale: स्मार्टफोन से लेकर सिक्योरिटी कैमरा तक पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 20 Jan 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
Mi Republic Day Sale 2020 start big discount on smartphones and home security camera know about it
mi republic day sale - फोटो : mi.com

    अमेजन और फ्लिपकार्ट के अलावा अब चीन की दिग्गज टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) की एमआई रिपब्लिक डे सेल शुरू हो गई है। यह सेल 22 जनवरी तक चलेगी। इस सेल में ग्राहकों को शाओमी के स्मार्टफोन्स से लेकर स्मार्ट टीवी तक पर जबरदस्त ऑफर्स और डील्स मिलेंगी। इसके अलावा रिपब्लिक डे सेल में ग्राहकों को एमआई एक्सचेंज ऑफर, नो कॉस्ट ईएमआई और एमआई प्रोटेक्ट जैसे ऑफर्स भी दिए जाएंगे। अगर आप भी शाओमी के प्रोडक्ट्स खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आप इस सेल में मिलने वाले ऑफर्स का फायदा उठा सकते है। तो चलिए जानते हैं रिपब्लिक डे सेल में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

    इस सेल में रेडमी नोट 8 प्रो का छह जीबी रैम वाला वेरिएंट 13,999 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध है। इस फोन पर तीन हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है और इस डिवाइस की असल कीमत 16,999 रुपये है। इसके साथ ही ग्राहक इस सेल में रेडमी नोट 8 को मात्र 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन की भी असल कीमत 12,999 रुपये है। वहीं, रेडमी 8 की बात करें तो इसको भी सिर्फ 3,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 7,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, कंपनी ने इस फोन की कीमत लॉन्चिंग के दौरान 10,999 रुपये रखी थी।

    विज्ञापन

    ग्राहक इस सेल में एमआई स्पोर्ट्स ब्लूटूथ इयरफोन सिर्फ 999 रुपये में खरीद सकेंगे। इस इयरफोन एमआरपी 1,799 रुपये है। इसके अलावा एमआई नेकबैंड ब्लूटूथ इयरफोन को भी 1,499 रुपये में खरीद जा सकता है, जिसकी असल कीमत 1,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एमआई होम सिक्योरिटी कैमरा शाओमी के सबसे ज्यादा बिकने वाले प्रोडक्ट्स में से एक है। ग्राहक इस डिवाइस को शाओमी की सेल के दौरान सिर्फ 1,299 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी असल कीमत 2,299 रुपये है। वहीं, दूसरी तरफ एमआई एलईडी बल्ब पर भी 700 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें