Airtel का जबरदस्त ऑफर, मिलेगा 2 लाख के लाइफ इंश्योरेंस के साथ 2 जीबी डाटा

टेलीकॉम सेक्टर में इस समय प्रीपेड प्लांस को लेकर जंग चल रही है, जिसमें देश की तीनों दिग्गज कंपनियां शानदार प्लांस उतार रही हैं। इन प्लांस में उपभोक्ताओं को उम्मीद से ज्यादा डाटा मिला हैं। अब इस कड़ी में एयरटेल (Airtel) ने ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहकों को लुभाने के लिए 179 रुपये वाला जबरदस्त प्लान पेश किया है। कंपनी के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ लाइफ इंश्योरेंस की सुविधा मिलेगी। वहीं, यह प्लान रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया को टक्कर देगा। तो आइए जानते हैं एयरटेल के इस प्लान के बारे में...

Airtel का 179 रुपये वाला प्लान
एयरटेल के उपभोक्ताओं को इस प्लान में कुल दो जीबी डाटा और 300 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही वह किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। इसके अलावा यूजर्स को भारती एक्सा की तरफ से दो लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस भी दिया जाएगा। इतना ही नहीं यूजर्स इस पैक में एयरटेल एक्सट्रीम एप और विंक म्यूजिक को मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।

इस तरह मिलेगा लाइफ इंश्योरेंस
एयरटेल की तरफ से दो लाख की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी सिर्फ 18 से 54 साल की उम्र वाले यूजर्स को ही मिलेगी। इस पॉलिसी की खास बात यह है कि इसके लिए किसी तरह का मेडिकल टेस्ट या दस्तावेज देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, कंपनी यूजर्स को इस प्लान के रिचार्ज के बाद पॉलिसी डिजिटल फॉर्मेट के रूप में देगी। इसके अलावा यूजर्स लाइफ इंश्योरेंस की फिजिकल कॉपी के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें एयरटेल रिटेल स्टोर जाना होगा।