Samsung Galaxy S20 की लॉन्चिंग से पहले फीचर्स हुए लीक, मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का कैमरा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 20 Jan 2020 01:01 PM IST
Samsung Galaxy S20 features leak before launch know expected price and specification in hindi
samsung s20 - फोटो : @King_sTech / twitter

    कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) गैलेक्सी एस 20 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही एस 20 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो गई है, जिनमें कैमरा और डिस्प्ले की जानकारी मिली है। आपको बता दें कि इस फोन के फीचर्स की जानकारी टिपस्टर इशान अग्रवाल ने लीक की है। इससे पहले भी इस फोन की कई रिपोर्ट लीक हुई थी। हालांकि, सैमसंग ने अब तक गैलेक्सी एस 20 की लॉन्चिंग तारीख, कीमत और स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। तो आइए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी एस 20 की संभावित स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन को 5जी कनेक्टिविटी के साथ बाजार में उतारेगी। फीचर्स की बात करें तो कंपनी इस फोन में 6.2 इंच की पंचहोल एमोएलईडी डिस्प्ले दे सकती है, जिसका रिजॉल्यूशन 3200×1440 पिक्सल होगा। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए एक्सीनॉस 990 दिया जाएगा। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा।

    कंपनी इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देगी, जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस मौजूद होगा। साथ ही यूजर्स 10 मेगापिक्सल वाले कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    सैमसंग इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स देगा। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है, जो फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगी।

    और पढ़ें...