कई देशों में एक साथ डाउन हुआ Zoom, ऑनलाइन क्लासेज हुईं बाधित

पूरी दुनिया में संक्रमण फैलने के बाद अचानक से चर्चा में आए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म Zoom का सर्वर सोमवार यानी 24 अगस्त की शाम को काफी देर तक डाउन रहा। सर्वर डाउन होने के कारण यूजर्स की स्क्रीन ब्लैक हो गई थी। कई यूजर्स ने इसे लेकर फेसबुक और ट्विटर पर शिकायत की है।
Zoom के सर्वर डाउन होने के कारण सबसे ज्यादा अमेरिका में दिक्कत हुई है, क्योंकि जिस दौरान जूम ठप पड़ा उस दौरान बच्चों की ऑनलाइन क्लासेज चल रही थीं, हालांकि अब जूम के सर्वर की इस समस्या को दूर कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार की शाम करीब 5.30 जूम का सर्वर डाउन हुआ था।
सर्वर डाउन होने के कारण सिर्फ जूम वीडियो ठप पड़ा था। जूम वेबिनार, जूम चैट और जूम फोन बखूबी काम कर रहे थे। डाउनडिटेक्टर ने भी इस आउटेज की पुष्टि की है। अधिकतर लोगों ने लॉगिन की समस्या को लेकर शिकायत की है। वहीं इस आउटेज के बाद कंपनी ने एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है जिसके बाद सेवा चालू हो गई है।
- Realme Narzo 10 Sale: 11,999 रुपये में 128GB स्टोरेज वाले इस फोन की सेल आज
- खुशखबरी! Apple ने भारत में शुरू किया नए iPhone SE का प्रोडक्शन, जल्द कम हो सकती हैं कीमतें
- 'बैंक' से आई मेल खोलने से पहले ध्यान से पढ़ें डोमेन का नाम, थोड़े से हेरफेर से होता है बड़ा फर्जीवाड़ा
- Jio ने एक साथ लॉन्च किए कई नए प्लान, बंपर डाटा के साथ DISNEY+ HOTSTAR VIP का सब्सक्रिप्शन