Jio ने एक साथ लॉन्च किए कई नए प्लान, बंपर डाटा के साथ DISNEY+ HOTSTAR VIP का सब्सक्रिप्शन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 24 Aug 2020 06:05 PM IST
JIO CRICKET DHAN DHANA DHAN OFFER WITH DISNEY PLUS HOTSTAR VIP SUBSCRIPTION FREE FOR ONE YEAR
Jio DISNEY+ HOTSTAR VIP - फोटो : amarujala

    रिलायंस जियो ने हर बार की तरह इस बार भी आईपीएल से पहले क्रिकेट धन धना धन ऑफर पेश किया है। जियो ने इसके तहत दो प्लान पेश किए हैं। रिलायंस जियो के इस क्रिकेट धन धना धन ऑफर के तहत ग्राहकों को DISNEY+ HOTSTAR VIP का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। आइए जानते हैं।

    Jio DISNEY+ HOTSTAR VIP
    Jio DISNEY+ HOTSTAR VIP - फोटो : jio

    जियो के 499 रुपये वाले प्लान में एक साल के लिए DISNEY+ HOTSTAR VIP का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा जिसकी कीमत 399 रुपये है, हालांकि इस प्लान के साथ जियो के प्री-पेड ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड क्रिकेट कवरेज मिलेगा। इस प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा और इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है, लेकिन इस प्लान के साथ एक बड़ी समस्या यह है कि इसमें आपको किसी तरह की कॉलिंग की कोई सुविधा नहीं मिल रही है।

    Jio DISNEY+ HOTSTAR VIP
    Jio DISNEY+ HOTSTAR VIP - फोटो : amarujala

    अब बात 777 रुपये वाले क्वॉर्टली प्लान की करें तो इस प्लान में भी आपको एक साल के लिए DISNEY+ HOTSTAR VIP का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान में भी रोज 1.5 जीबी यानी कुल 131 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की होगी। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें