खुशखबरी! Apple ने भारत में शुरू किया नए iPhone SE का प्रोडक्शन, जल्द कम हो सकती हैं कीमतें

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीश्रीधर मिश्रा
Tue, 25 Aug 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
Apple has started iPhone SE 2020 production in India, prices may soon be cheaper
iPhone se 2020 - फोटो : amarujala

    Apple (एप्पल) ने अपने iPhone SE (2020) का भारत में प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। कंपनी इसे कर्नाटक में अपने विस्ट्रॉन प्लांट में बनाएगी। इसके कारण अब Apple को 20 प्रतिशत आयात शुल्क नहीं देना पड़ेगा। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार से स्मार्टफोन के आयात के कारण मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनियों को भारत में आयात शुल्क देना पड़ता है। IPhone SE (2020) के अलावा, Cupertino भारत में पांच iPhone मॉडल का उत्पादन कर रहा है, जिसमें पिछले साल लॉन्च हुआ iPhone 11 भी शामिल है।

    iPhone se 2020
    iPhone se 2020 - फोटो : amar ujala

    जल्द शुरू होगी बिक्री

    iPhone SE (2020) का भारत में प्रोडक्शन शुरू तो हो गया है, लेकिन कंपनी इन यूनिट्स की बिक्री कब शुरू करेगी इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, कंपनी के पिछले ट्रेंड्स को देखते हुए यह अंदाज लगाया जा रहा है कि भारत में बने iPhone SE (2020) के यूनिट्स की आने वाले सप्ताहों में बिक्री शुरू हो जाएगी।

    iphone se 2020
    iphone se 2020 - फोटो : apple

    सस्ती हो सकती हैं कीमतें

    iPhone SE (2020) का भारत में प्रोडक्शन शुरू होने के कारण अब Apple को इस पर 20 प्रतिशत आयात शुल्क नहीं देना पड़ेगा, जिसके कारण कंपनी इसकी कीमतों को घटा सकती है। यानी आने वाले समय में यह आईफोन पहले के मुकाबले ज्यादा सस्ता हो सकता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें