Realme Narzo 10 Sale: 11,999 रुपये में 128GB स्टोरेज वाले इस फोन की सेल आज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 25 Aug 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
Realme Narzo 10 sale today: Narzo 10 flash sale today in India price and specifications
Realme Narzo 10 - फोटो : amarujala

    यदि आप भी कम कीमत में अधिक स्टोरेज वाले किसी स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है। रियलमी के बजट स्मार्टफोन Realme Narzo 10 की आज यानी 25 अगस्त को फ्लैश सेल है। Realme Narzo 10 की बिक्री फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट से दोपहर 12 बजे से होगी। Realme Narzo 10 उन लोगों के लिए एक बेस्ट फोन है जो कि कम कीमत में अधिक स्टोरेज वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। इस फोन में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। आइए जानते हैं कीमत और फीचर्स के बारे में...

    Realme Narzo 10A
    Realme Narzo 10A - फोटो : amar ujala

    Narzo 10 की कीमत और ऑफर

    रियलमी Narzo 10 स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है। ऑफर की बात करें तो ग्राहकों को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर दस फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा, जबकि एक्सिस बैंक बज के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर पांच फीसदी का कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को 1,334 प्रति माह की नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीदा जा सकता है।

    Realme Narzo 10
    Realme Narzo 10 - फोटो : amarujala

    Realme Narzo 10 की स्पेसिफिकेशन

    रियलमी Narzo 10 में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए 2.5D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट के साथ 4 जीबी LPDDR4X रैम का सपोर्ट मिला है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित रियलमी यूआई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें