गूगल ने भारत में लॉन्च किया POSTS फीचर, मिलेंगे वेरिफाइड रिजल्ट्स

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 12 Dec 2017 12:04 PM IST
विज्ञापन
Google Posts Feature Goes live in India that brings results from verified users
Google Posts

    गूगल ने एक बार फिर अपने भारतीय यूजर्स को तोहफा दिया है। गूगल का यह फीचर फेक न्यूज के खिलाफ एक बड़ा कदम साबित होगा। कंपनी ने भारत में 'पोस्ट्स' फीचर को लॉन्च कर दिया है। इस फीचर के तहत कुछ सेलेब्रिटिज और ऑर्गेनाइजेशन को वेरिफाइड किया जाएगा। ऐसे में यूजर्स को गूगzल सर्च में सीधे वेरिफाइड सोर्स से रिजल्ट्स मिलेंगे।

    ऐसे काम करेगा यह फीचर

    Google Posts
    Google Posts

    अभी तक गूगल सर्च में आप कुछ सर्च करते हैं तो आपको कई सारे रिजल्ट्स मिलते हैं, लेकिन नए अपडेट के बाद गूगल सबसे पहले आपको वेरिफाइड सोर्स का रिजल्ट दिखाएगा। जैसे- 'टाइगर जिंदा है' सर्च करने पर आपको वेरिफाइड सोर्स से रिजल्ट्स मिलेंगे औ वह भी एक 'कार्ड्स' के रूप में। इसके अलावा आपको वीडियो और GIF फाइल में भी रिजल्ट्स मिलेंगे। उदाहरण के तौर पर अगर प्रियंका चोपड़ा ने अपने किसी प्लेटफॉर्म पर आपके सर्च से रिलेटेड वीडियो पोस्ट किया है तो गूगल आपको वही रिजल्ट पहले दिखाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें