अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल: कुछ घंटों में खुलेगा ऑफर्स का पिटारा, किन गैजेट्स पर मिलेगी छूट? देखें लिस्ट

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Wed, 07 Oct 2026 05:39 PM IST
सार

त्योहारी सीजन के शुरुआत के साथ ही अमेजन अपने ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल 2026 के लिए तैयारी पूरी तरह तैयारी है। सेल आठ अक्तूबर की रात 12 बजे से शुरू हो रही है, लेकिन कुछ चुनिंदा प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर अभी से अर्ली डील्स और प्राइस कट देना शुरू कर दिया है। इसमें फायर टीवी स्टिक, इको डॉट से लेकर सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर शानदार छूट मिल रही है। आइए जानते हैं सेल में मिलने वाली सबसे बेस्ट डील्स और बैंक ऑफर्स की पूरी डिटेल...

Great Indian Festival Sale 2026: Early Deals Fire TV Stick, Sony Earbuds, Galaxy S25 Ultra, More
आठ अक्तूबर से शुरू होगी अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2026 - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2026 की शुरुआत 8 अक्तूबर 2026 से हो रही है। इस दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, टीवी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर कई तरह के ऑफर्स और डिस्काउंट देखने को मिल सकते हैं।

    हालांकि, मुख्य सेल शुरू होने से पहले ही अमेजन ने चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर अर्ली डील्स देना शुरू कर दिया है। इनमें अमेजन के अपने डिवाइस से लेकर सोनी, सेनहाइजर और सैमसंग के प्रीमियम प्रोडक्ट्स शामिल हैं।

    Fire TV Stick 4K Select पर बड़ी कीमत कटौती

    अगर आप अपने नॉर्मल टीवी को स्मार्ट 4K टीवी में बदलना चाहते हैं, तो यह डील आपके काम की हो सकती है। अर्ली डील्स में अमेजन फायर टीवी स्टिक 4K सेलेक्ट भी शामिल है। यह स्ट्रीमिंग डिवाइस 4K स्ट्रीमिंग सपोर्ट करता है और वॉइस-बेस्ड सर्च व कंट्रोल के लिए Alexa+ के साथ आता है। Fire TV Stick 4K Select फिलहाल 3,499 में लिस्टेड है। इसकी पहले की कीमत करीब 5,499 थी। यानी इसकी कीमत में अच्छी कटौती देखने को मिल रही है।

    Echo Dot 5th Gen भी सस्ता

    स्मार्ट होम लवर्स के लिए अमेजन के पॉपुलर स्मार्ट स्पीकर की कीमत में भी कटौती की गई है। यह स्मार्ट स्पीकर एलेक्सा प्लस, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, तापमान सेंसर और मोशन डिटेक्शन जैसे फीचर्स के साथ आता है। फिलहाल Echo Dot 5th Gen की कीमत लगभग 4,499 है, जबकि इसकी लिस्टेड कीमत 5,499 थी।

    Sony WF-1000XM5 पर मिल सकता है और डिस्काउंट

    सेल के दौरान प्रीमियम हेडफोन्स और इयरबड्स पर जबरदस्त छूट मिल सकती है। त्योहारी सेल के दौरान सोनी के प्रीमियम ईयरबड्स पर भी अच्छी डील मिलने की उम्मीद है। इनमें Sony WF-1000XM5 भी शामिल है। ये कंपनी के प्रीमियम वायरलेस ईयरबड्स हैं और इनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) दिया गया है। फिलहाल Sony WF-1000XM5 की कीमत करीब 14,999 है, जबकि इसकी लिस्टेड कीमत लगभ 29,990 थी।

    Sennheiser Momentum 4 पर भी नजर

    सेनहाइजर मोमेंटम 4 वायरलेस हेडफ़ोन को भी संभावित डील वाले प्रोडक्ट्स में शामिल किया है। फिलहाल सामने आई जानकारी के अनुसार, ये हेडफोन्स ₹26,990 में उपलब्ध हो सकते हैं, जबकि इनकी लिस्टेड कीमत ₹34,990 है। हालांकि, सेल के दौरान लागू होने वाली अंतिम कीमत और ऑफर प्रमोशन लाइव होने के बाद ही स्पष्ट होंगे।

    Samsung Galaxy S25 Ultra पर भी मिल सकती है डील

    स्मार्टफोन सेगमेंट में तो सबसे बड़ा आकर्षण सैमसंग का फ्लैगशिप हैंडसेट रहने वाला है। प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा 5G पर भी खरीदारों की नजर रहेगी। यह वेरिएंट फिलहाल 99,999 में लिस्टेड है, जबकि इसकी लिस्टेड कीमत 1,29,999 थी।

    ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान गैलेक्सी S25 अल्ट्रा पर अतिरिक्त लाभ या डिस्काउंट मिलने की संभावना है। हालांकि, खरीदारों को डील लाइव होने के बाद फाइनल सेल प्राइस और लागू ऑफर्स जरूर चेक करने चाहिए।

    एसबीआई कार्ड से भी मिल सकता है 10% इंस्टेंट डिस्काउंट

    अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में सिर्फ प्रोडक्ट डिस्काउंट ही नहीं, बल्कि बैंक ऑफर्स भी देखने को मिलेंगे। प्राइम मेंबर्स को सेल का अर्ली एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा, योग्य एसबीआई क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को क्वालिफाइंग खरीदारी पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।

    सैमसंग, टीसीएल और एलजी के टीवी पर भी ऑफर्स

    • अमेजन इस सेल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स की कई कैटेगरी में ऑफर्स देने की तैयारी कर रहा है। स्मार्ट टीवी सेगमेंट में भी त्योहारी डील्स देखने को मिलेंगी। कंपनी सैमसंग, टीसीएल और एलजी जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी पर भी फेस्टिव ऑफर्स को प्रमोट कर रही है।
    • कुल मिलाकर, आठ अक्तूबर से शुरू होने वाली अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2026 में स्मार्टफोन, स्ट्रीमिंग डिवाइस, ईयरबड्स, हेडफोन्स और स्मार्ट टीवी समेत कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर डील मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अर्ली डील्स में दिख रही कीमतों और मुख्य सेल के दौरान मिलने वाली अंतिम कीमतों में बदलाव हो सकता है, इसलिए खरीदारी से पहले लाइव ऑफर और बैंक डिस्काउंट की शर्तें जरूर देखनी होंगी।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें