6 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ भारत में लांच हुआ शाओमी का ब्लूटूथ स्पीकर

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 02 Oct 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi Bluetooth Speaker 2 launched in India With 6-Hour Battery Life
Mi Bluetooth Speaker Basic 2

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में अपना नया ब्लूटूथ स्पीकर लांच कर दिया है। शाओमी के इस ब्लूटूथ स्पीकर का नाम एमआई कॉम्पैक्ट ब्लूटूथ स्पीकर 2 है। इसकी कीमत सिर्फ 799 रुपये है और कंपनी ने इसकी बैटरी बैकअप को लेकर 6 घंटे का दावा किया है। एमआई ब्लूटूथ स्पीकर 2 में माइक्रोफोन भी दिया गया है जिसकी मदद से आप फोन पर बात कर सकते हैं।

    शाओमी के इस नए स्पीकर को एमआई डॉट कॉम से खरीदा जा सकता है। यह सिर्फ एक ही कलर वेरियंट सिल्वर में मिलेगा। इसमें ब्लूटूथ v4.2 है जिसकी रेंज 10 मीटर है। एमआई ब्लूटूथ स्पीकर 2 की ऑडियो फ्रिक्वेंसी 200Hz से 18kHz है। इसमें 480mAh की लिथियम बैटरी दी गई है। बॉक्स में आपको माइक्रो यूएसबी केबल नहीं मिलेगी।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः मोटोरोला के इन दो स्मार्टफोन की कीमतों में हुई कटौती, शुरुआती कीमत अब 10,999 रुपये

    एमआई ब्लूटूथ स्पीकर 2 में एक ही बटन दिया गया है जिसकी मदद से आप इसे ऑन और ऑफ कर सकेंगे। साथ ही प्ले और पॉज भी कर सकेंगे। इसी बटन की मदद से आप फोन पर बात भी कर पाएंगे। बता दें कि इससे पहले इसी साल जून में शाओमी ने भारत में एमआई पॉकेट स्पीकर को लांच किया था जिसकी कीमत 1,499 रुपये है और इसमें 1,200mAh की बैटरी है जो 7 घंटे का बैकअप देती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी जे6 प्लस की अनबॉक्सिंग और फर्स्ट इंप्रेशन

    एमआई पॉकेट स्पीकर 2 की बैटरी को लेकर कंपनी ने 7 घंटे के बैकअप का दावा किया है। इसमें 1200mAh की बैटरी लगी है। स्पीकर में ब्लूटूथ 4.1 मिलेगा और यह ब्लैक एंड व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा। इसकी बिक्री एमआई डॉट कॉम से शुरू हो गई है। इसमें 5 वॉट का स्पीकर दिया गया है।

    एमआई पॉकेट स्पीकर 2 की बॉडी पॉलीकार्बोनेट से बनी है। इसके अलावा इसमें एलईडी इंडिकेटर्स भी दिए गए हैं। इसकी खास बात यह है कि इसके जरिए आप किसी से फोन पर बात भी कर सकते हैं। यह स्पीकर माइनस 10 डिग्री से लेकर 40 डिग्री तक के तापमान को सहन कर सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें