वीवो वी11 प्रो और हॉनर 9N पर मिल रही है 4,500 रुपये की छूट, ऐसे उठाएं फायदा

यदि आप भी स्मार्टफोन खरीदने के लिए किसी ऑफर का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है, क्योंकि इस रिपोर्ट में हम आपको दो शानदार स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर के बारे में बताने वाले हैं। आपको बता दें कि वीवो के वी11 प्रो और ऑनर के ऑनर 9एन पर 4,500 रुपये की छूट मिल रही है। तो आइए जानते हैं ऑफर के बारे में विस्तार से।

सबसे पहले Vivo V11 Pro पर मिलने वाले ऑफर की बात करें तो इस फोन को 25,990 रुपये में पेटीएम मॉल पर बेचा जा रहा है, लेकिन इस फोन के साथ आप 4,600 तक की छूट भी ले सकते हैं। इस तरह Vivo V11 Pro आपको 20,990 रुपये का पड़ेगा। यदि आप ICICI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 10 फीसदी की छूट मिलेगी। साथ ही आप MOBVC2000 कोड का इस्तेमाल करके 2,000 रुपये का पेटीएम वाउचर ले सकते हैं। इस तरह कुल मिलाकर आपको 4,500 रुपये का फायदा होगा।

वीवो वी11 प्रो में 6.41 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा वीवो वी11 प्रो में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।