SBI ने आखिर क्यों की निकासी सीमा में कटौती, फायदा आपका ही है

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 02 Oct 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
Why SBI cut withdrawal limit, here is the reason, All you need to know
sbi atm

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एटीएम से कैश निकासी की दैनिक सीमा को 40 हजार रुपये से घटाकर 20 हजार रुपये कर दिया है। एसबीआई का एटीएम से कैश निकासी का यह नियम 31 अक्टूबर से लागू होगा, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर एसबीआई को नगदी निकासी में कटौती क्यों करनी पड़ी। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

    C
    C

    स्किमिंग

    एटीएम के जरिए स्किमिंग की शिकायत आए दिन सामने आती है। कई ग्राहकों को इसके जरिए लाखों का चूना लगाया जा चुका है। एटीएम स्किमिंग के जरिए ग्राहकों के एटीएम की जानकारी चोरी की जाती है।

    atm Skimming
    atm Skimming

    इसके लिए चोर एटीएम में एक डिवाइस लगाते हैं जिसे स्किमर कहते हैं। स्किमर को चोर एटीएम के कार्ड स्लॉट में लगा देते हैं जिसमें आपके कार्ड की पूरी जानकारी सेव हो जाती है। इस डिवाइस में मैग्नेटिक स्ट्रिप लगी होती है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें