गांधी जयंती के मौके पर ट्विटर ने लांच किया खास इमोजी, ये हैं इसके लिए 8 हैशटैग

आज यानि 2 अक्टूबर को देश-दुनिया में गांधी जयंती मनाया जा रही है और गांधी जयंती के खास मौके पर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने खास इमोजी जारी किए हैं। इसके लिए 8 अलग-अलग हैशटैग ट्विटर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। इन हैशटैग के साथ ही गांधीजी की इमोजी आ रही है।
इमोजी में आप गांधीजी को नीले रंग के बैकग्राउंड के साथ देख सकते हैं। यदि आप भी गांधीजी की 150वीं जयंती पर ट्विटर द्वारा जारी किए गए इमोजी देखना चाहते हैं तो आप #GandhiJayanti,#GandhiJayanti, #BapuAt150, #MahatmaGandhi, #MyGandhigiri, #nexusofgood,
#गाँधीजयंती, #ગાંધીજયંતિ के साथ ट्वीट कर सकते हैं।
हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब ट्विटर ने किसी खास मौके को बेहद ही खास बनान के लिए इमोजी जारी किया है। ट्विटर दिवाली, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस जैसे मौके पर भी इमोजी लांच करता है।
बता दें कि इससे पहले इसी साल जून में अंतरराष्ट्रीय इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड से पहले ट्विटर ने अपने प्रशंसकों के लिए आईफा इमोजी लांच किया था। इमोजी में आइफा अवार्ड की फोटो थी। वहीं सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'काला' के लिए भी ट्विटर ने एक खास इमोजी पेश किया था। ट्विटर पर हैशटैग के साथ काला टाइप करने पर इमोजी दिखती थी।