{"_id":"574b39b44f1c1b622910922d","slug":"result","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण मेधा ने नाम किया रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण मेधा ने नाम किया रोशन
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 30 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
रिजल्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सीबीएसई(केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) हाईस्कूल के निकले परीक्षा परिणाम में शहर के स्कूलों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राआें ने भी बाजी मारी। ग्रामीण क्षेत्र में संचालित स्कूलों के बच्चों ने 10 व 9 सीजीपी ग्रेड लाकर स्कूल व माता पिता का नाम रोशन किया। सफल हुए छात्र-छात्राओं का सपना इंजीनियर व आईएएस के साथ-साथ आईपीएस बनने का है। सेंट पीटर्स स्कूल की छात्रा अनन्या त्रिपाठी ने 10 सीजीपी ग्रेड के साथ स्कूल व परिवार का नाम रोशन किया है। पिता विनय त्रिपाठी एबीआरसी हैं जबकि मां कीर्ति त्रिपाठी भी टीचर हैं। अनन्या अपनी सफला का श्रेय आईएएस चाचा आदित्य त्रिपाठी व बाबा-दादी को देती है। उसका भी सपना आईएएस बनने का है। शहर के माउंट लिट्रा जी स्कूल में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्साहवर्धक रहा। कीर्तिका गुप्ता, मयंक तिवारी, नयनिका मिश्रा, अपूर्व गौढ़, उन्नति भार्गव व अदिती शर्मा ने 10 सीजीपी ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा अधिकतर छात्र-छात्राओं ने 9 सीजीपी ग्रेड पाया।
विज्ञापन