{"_id":"5703dd644f1c1b8328c811d2","slug":"government-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों में 48 हजार विद्यार्थी देंगे दोबारा परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों में 48 हजार विद्यार्थी देंगे दोबारा परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Tue, 05 Apr 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों की हालत खस्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। परिषदीय स्कूलों में करीब 48000 बच्चों ने परीक्षाएं छोड़ दी हैं। यही स्थिति कमोबेश हर जिले में है। बच्चों का दाखिला बढ़ाने में जुटे बेसिक शिक्षा विभाग ने अफसरों ने अब छूटी परीक्षाएं दोबारा कराने का निर्णय लिया है। परीक्षाएं भी लिखित नहीं मौखिक होंगी। शासन स्तर से तारीख भी तय कर दी गई है। 9 और 11 अप्रैल का परीक्षा होगी और 14 को परिणाम आएगा। इसके बाद अगली कक्षा में दाखिला होगा।
परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं 14 मार्च से 19 मार्च के बीच हुई। कक्षा एक की सिर्फ मौखिक परीक्षा कराई गई जबकि अन्य कक्षाओं की लिखित परीक्षाएं हुई। 22 मार्च से 27 मार्च के बीच कापियां जांची गई और 30 मार्च को रिजल्ट घोषित किया गया।
परीक्षा में कक्षा 2 से 5 तक 203916 विद्यार्थी तथा कक्षा 6 से 8 तक 68698 विद्यार्थी शामिल होने थे लेकिन करीब 48000 विद्यार्थियों ने परीक्षा ही नहीं दी। शासन स्तर पर दोबारा परीक्षा का शेड्यूल भेजा गया है। बच्चों को उनके घर पर जाकर परीक्षा की सूचना शिक्षकों को देनी है। बीएसए ने बताया कि शेड्यूल के मुताबिक दोबारा परीक्षा कराने का निर्देश सभी खंड शिक्षाधिकारियों को दिया गया है।