स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस स्टार ग्रैंड स्लैम के बादशाह रोजर फेडरर को रिकॉर्ड चौथी बार 'बीबीसी ओवरसीज स्पोर्ट्स पर्सनालिटी ऑफ द ईयर' अवार्ड से नबाजा गए। 36 साल के फेडरर ने इस साल बेहतरीन परफ्रॉमेंस दिखाई और अपने नाम दो और ग्रैंड स्लैम दर्ज किए।
फेडरर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के बाद रिकार्ड 8वीं बार विंबलडन खिताब अपने नाम किया और इस सत्र उनका रिकार्ड 52-5 का रहा। वह इसी साल विश्व रैंकिंग में दूसरे नंबर पर भी पहुंचे। गौरतलब है कि फेडरर ने यह रिकॉर्ड चौथी बार अपने नाम किया है।
3 of 5
रोजर फेडरर
- फोटो : twitter
इससे पहले उन्होंने साल 2004, 2006 और 2007 में भी उन्हें विश्व की सर्वश्रेष्ठ खेल शख्सियत चुना गया था। उनके अलावा मोहम्मद अली और जमैका के यूसेन बोल्ट ने 3-3 बार यह खिताब जीता है। अवार्ड जीतने के बाद फेडरर ने कहा, 'मुझे अपने आप पर गर्व है कि ब्रिटेन के लोगों ने मुझे बीबीसी ओवरसीज स्पोर्ट्स पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर के रूप में चुना है।'
4 of 5
रोजर फेडरर
- फोटो : Reuters
फेडरर ने इस सम्मान को पाने के लिए अमरीकी फुटबाल टॉम ब्रैड, तैराक केटी लेडेस्की, पैराथलीट तात्याना मैकफेडेन, एथलीट सैली पियर्सन और डार्ट खिलाड़ी माइकल वैन गेरवेन को मात दी। बता दें कि फेडरर ने इस वर्ष ऑस्ट्रेलियाई ओपन और विंबलडन का खिताब जीतकर अपने ग्रैंड स्लैम खिताबों की संख्या 19 कर ली है।
फेडरर इस वर्ष क्रोएशिया के मैरिन सिलिक को खिताबी मुकाबले में हराकर आठ विंबलडन खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अपने प्रतिद्वंद्वी राफेल नडाल को पांच सेटों में हराकर खिताब अपने नाम किया था।