{"_id":"6aa172a70f147c83320126b6","slug":"para-archer-sheetal-devi-wins-landmark-gold-in-world-archery-para-series-beat-kazakhstan-s-aizada-seidan-2026-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पैरा तीरंदाजी सीरीज: शीतल देवी ने साधा स्वर्ण पदक पर निशाना, शूटऑफ में मिली जीत; भारत का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
पैरा तीरंदाजी सीरीज: शीतल देवी ने साधा स्वर्ण पदक पर निशाना, शूटऑफ में मिली जीत; भारत का शानदार प्रदर्शन
Wed, 09 Sep 2026 08:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 09 Sep 2026 08:22 PM IST
सार
भारत की अनुभवी पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने शानदार प्रदर्शन किया और विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शीतल ने पैरा कंपाउंड महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में कजाकिस्तान की आइजादा सेइदान को शूटऑफ में हराया।
विज्ञापन
शीतल देवी
- फोटो : Instagram
विस्तार
मौजूदा विश्व चैंपियन शीतल देवी ने रोमांचक शूटऑफ में शानदार संयम दिखाते हुए पैरा कंपाउंड महिला व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी अगुआई में भारत ने बुधवार को विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज स्टेज-3 का शानदार अंदाज में समापन करते हुए अंतिम दिन दो स्वर्ण और चार कांस्य सहित कुल छह पदक जीते।
विज्ञापन
कजाकिस्तान की आइजादा को दी मात
विश्व नंबर 1 शीतल का कजाकिस्तान की आइजादा सेइदान के साथ कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों तीरंदाजों ने अपने शुरुआती राउंड में परफेक्ट 30 स्कोर किए और दूसरे राउंड के बाद स्कोर 59-59 से बराबरी पर था। तीसरे राउंड में, आइजादा ने 28 और शीतल ने 27 स्कोर किए, जिससे आइजादा को एक प्वाइंट की बढ़त मिल गई। चौथा राउंड 29-29 पर बराबरी पर छूटा, जिससे भारतीय खिलाड़ी अंतिम राउंड में एक प्वाइंट्स से पीछे थीं। शीतल ने दबाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 स्कोर किए, जबकि आइजादा ने 28 स्कोर किया। इससे स्कोर 144-144 से बराबर हो गया और मुकाबला शूटऑफ में चला गया। आखिरकार भारतीय तीरंदाज को रोमांचक जीत मिली। स्वर्ण पदक दांव पर था और शीतल ने परफेक्ट 10 स्कोर किया, जबकि आइजादा सिर्फ 9 ही स्कोर कर पाईं।

कंपाउंड मिश्रित टीम में जीता था कांस्य
इससे पहले, शीतल ने टोमन कुमार के साथ कंपाउंड मिश्रित टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता था और इस स्वर्ण पदक के साथ उन्होंने इस इवेंट में दो पदक अपने नाम किए। शीतल और टोमन ने कांस्य पदक मैच में इराक की सारा अल हामिद और अब्बास कादिम को 157-145 से हराया। भारतीय जोड़ी ने पहले तीन राउंड में से हर एक में 39 और आखिरी राउंड में परफेक्ट 40 स्कोर किए और चार राउंड में सिर्फ तीन प्वाइंट्स गंवाए।

हरविंदर-भावना का शानदार प्रदर्शन
पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह ने भी भारत के शानदार प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई और भावना के साथ मिलकर पैरा रिकर्व मिश्रित टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में चीन की लियांग किउरोंग और जिया लेई पर दबदबा बनाए रखा और 6-0 से शानदार जीत हासिल की। हरविंदर और भावना ने पहला सेट 35-31 और दूसरा सेट 36-33 से जीता। इसके साथ ही क्लीन स्वीप पूरा हुआ। तीसरा सेट 34-32 पर खत्म हुआ।
बाद में भावना ने पैरा रिकर्व महिला इवेंट के कांस्य पदक प्लेऑफ में अपनी ही देश की राजश्री राठौड़ को 6-0 से हराकर एक और पदक अपने नाम किया। भारत ने पैरा कंपाउंड महिला व्यक्तिगत इवेंट में भी कांस्य पदक जीता, जिसमें सरिता ने चीन की वांग हुइटिंग को 141-140 से हराया। टोमन कुमार ने पैरा कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत इवेंट में एक और कांस्य पदक जीता। उन्होंने इराक के अब्बास काधिम को 143-138 से हराया। यह इस टूर्नामेंट में उनका दूसरा पदक था।