फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   US Open Live: Carlos Alcaraz vs Ben Shelton Quarterfinal Battle Live Updates and Match Highlights

यूएस ओपन लाइव: कार्लोस अल्कारेज और बेन शेल्टन के बीच कड़ी टक्कर, पांचवें और निर्णायक सेट में पहुंचा मुकाबला

Wed, 09 Sep 2026 12:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 09 Sep 2026 12:16 PM IST
सार

यूएस ओपन 2026 के क्वार्टरफाइनल में कार्लोस अल्कारेज और बेन शेल्टन के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है। अल्कारेज ने पहला सेट टाईब्रेक में जीता, लेकिन शेल्टन ने दूसरे सेट में शानदार पलटवार करते हुए 6-1 से जीत दर्ज की। अब दोनों के बीच मुकाबला तीसरे सेट में पहुंच गया है।

विज्ञापन
US Open Live: Carlos Alcaraz vs Ben Shelton Quarterfinal Battle Live Updates and Match Highlights
अल्कारेज - फोटो : ANI/Twitter

विस्तार

यूएस ओपन का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। ग्रैंडस्लैम में फिलहाल न्यूयॉर्क के आर्थल ऐश स्टेडियम में दूसरी वरीयता प्राप्त स्पेन के कार्लोस अल्कारेज का मुकाबला अमेरिका के बेन शेल्टन से जारी है। पहला सेट टाई ब्रेक में अल्कारेज ने जीता। वहीं, दूसरे सेट में शेल्टन ने जबरदस्त वापसी की और 6-1 से सेट अपने नाम किया। फिर तीसरे सेट में भी शेल्टन ने 6-3 से आसानी से जीत दर्ज की। फिर चौथे सेट में अल्कारेज ने जबरदस्त वापसी करते हुए 6-1 से जीत दर्ज की। फिलहाल पांचवें और निर्णायक सेट का खेल जारी है।
विज्ञापन

अल्कारेज का यूएस ओपन 2026 में सफर
 
  • अल्कारेज ने पहले राउंड के मुकाबले में सैफुउल्लीन को 6-4, 6-4, 6-4 से हराया था।
  • इसके बाद दूसरे राउंड में अल्कारेज ने 4-6, 6-0, 6-3, 6-2 से जीत दर्ज की थी।
  • तीसरे राउंड के मुकाबले में अल्कारेज ने वाईबी वू को 6-3, 6-4, 6-1 से शिकस्त दी थी।
  • राउंड ऑफ 16 का मुकाबला अल्कारेज ने टॉमी पॉल के खिलाफ 6-4, 6-3, 6-4 से अपने नाम किया था।

23 साल के अल्कारेज की नजर आठवां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने पर है। उन्होंने अब तक एक बार ऑस्ट्रेलियन ओपन (2026), दो बार फ्रेंच ओपन (2024, 2025), दो बार विंबलडन (2023, 2024) और दो बार यूएस ओपन (2022, 2025) का खिताब जीता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेन शेल्टन का यूएस ओपन 2026 में सफर
 
  • शेल्टन ने पहले राउंड में ग्रीक्सपूअर को 1-6, 6-1, 7-6, 6-2 से हराया था।
  • फिर दूसरे राउंड के मुकाबले में शेल्टन ने हुर्काज पर 6-3, 5-7, 7-6, 7-5 से जीत दर्ज की थी।
  • तीसरे राउंड में शेल्टन ने शापोवलोव के खिलाफ 7-6, 6-7, 6-3, 6-4 से जीत दर्ज की थी।
  • राउंड ऑफ 16 में शेल्टन ने सितसिपास को 6-2, 6-3, 6-4 से हराया था।

23 साल के शेल्टन अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक कोई बड़ा खिताब नहीं जीता है। वह 2025 ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2023 यूएस ओपन के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुए थे, जो उनका अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed