फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सानिया मिर्जा से फैन ने पूछा, टीम इंडिया में कौन है फेवरेट क्रिकेटर? मिला तगड़ा जवाब

Fri, 08 Dec 2017 07:52 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Fri, 08 Dec 2017 07:52 AM IST
विज्ञापन
sania mirza reveals his favourite cricketers in team india
सानिया मिर्जा

भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा क्रिकेट की बड़ी फैन हैं। वो क्रिकेट स्टेडियम पर मैच का आनंद लेते दिखती रही हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की पत्नी सानिया ने हाल ही में अपने फैंस के साथ माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सवाल-जवाब में हिस्सा लिया। इस दौरान फैंस ने कई अच्छे सवाल किए। एक फैन ने पूछा पसंदीदा क्रिकेटर कौन है तो सानिया ने कहा- सचिन तेंदुलकर

sania mirza reveals his favourite cricketers in team india
सानिया मिर्जा

सानिया मिर्जा से अधिकतर क्रिकेट से संबंधित सवाल ही किए गए, जिसके उन्होंने खुलकर जवाब दिए। एक फैन ने पूछा कि खाली समय में आपको क्या करना पसंद हैं। इस सवाल के साथ एक और मजेदार प्रश्न टैग किया हुआ था। इसमें फैन ने सानिया मिर्जा से टीम इंडिया में पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में पूछा। 

sania mirza reveals his favourite cricketers in team india
सानिया मिर्जा

सानिया के लिए इसका जवाब देना आसान नहीं था क्योंकि भारतीय क्रिकेट में कई दिग्गज क्रिकेटर रहे हैं। टेनिस सुपरस्टार ने टेनिस के ऐस के समान इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वो अपने खालीसमय में कुछ भी करना पसंद नहीं करती और दो पसंदीदा क्रिकेटरों में विराट कोहली और एमएस धोनी का नाम लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
sania mirza reveals his favourite cricketers in team india
एम एस धोनी और विराट कोहली - फोटो : PTI

सानिया ने जवाब दिया, 'खाली समय में कुछ करना पसंद नहीं। विराट कोहली और एमएस धोनी मेरे पसंदीदा क्रिकेटर्स हैं।' सानिया से अगला सवाल भी क्रिकेट से संबंधित ही पूछा गया। एक फैन ने कहा कि पसंदीदा श्रीलंकाई क्रिकेटर कौन है? टेनिस सनसनी ने अपनी ख्याति के अनुरूप बिना देरी किए जोरदार स्मैश लगाया और पूर्व महान क्रिकेटर कुमार संगकारा का नाम लिया।

विज्ञापन
sania mirza reveals his favourite cricketers in team india
विराट कोहली - फोटो : BCCI

यही नहीं, एक फैन ने सानिया मिर्जा से पूछा कि विराट कोहली को अगर एक शब्द में बयां करना हो तो वो कौन सा शब्द होगा? कोहली ने पिछले कुछ समय में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सानिया ने इसका जवाब एक शब्द में तो नहीं दिया, लेकिन उन्होंने एक फ्रेज में कोहली को बयां कर दिया। सानिया ने कहा, 'क्या तो चैंप हैं विराट कोहली।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed