फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   sports minister Vikramaditya Singh said five percent reservation for sportspersons

Vikramaditya Singh: खिलाड़ियों को नौकरी में 5 प्रतिशत आरक्षण का किया जाएगा प्रावधान

Fri, 14 Apr 2023 09:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 14 Apr 2023 09:04 PM IST
सार

विक्रमादित्य सिंह ने माना कि पड़ोसी राज्यों हरियाणा व पंजाब की तुलना में हिमाचल में खेलों का आधारभूत ढांचा इतना मजबूत नहीं है। लेकिन, सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है।

विज्ञापन
sports minister Vikramaditya Singh said five percent reservation for sportspersons
लोक निर्माण विभाग और खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश लोक निर्माण विभाग और खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में तीन प्रतिशत से बढ़ाकर पांच प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया जाएगा। 

विज्ञापन


सुंदरनगर में पत्रकारों से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने एक सवाल के जवाब में माना कि यह सही है कि पड़ोसी राज्यों हरियाणा व पंजाब की तुलना में हिमाचल में खेलों का आधारभूत ढांचा इतना मजबूत नहीं है। लेकिन, सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है। प्रदेश में रिक्त पड़े खेल प्रशिक्षकों के पद भी शीघ्र भरे जाएंगे। इसी के तहत इस वर्ष सितंबर या अक्तूबर में ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें क्रिकेट को छोड़कर अन्य सभी खेलों को शामिल किया गया है। युवाओं के लिए प्रदेश में अब तक होने वाला यह सबसे बड़ा टूर्नामेंट होगा। प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भी सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में खेलों के आयोजन के लिए वर्ष भर का खेल कैलेंडर भी बनाया जाएगा। नशे के खिलाफ शीघ्र की सर्जिकल स्ट्राइक की जाएगी। नशे की लत में फंस रहे युवाओं को खेलों के माध्यम से सही दिशा प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed