Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Tulsi vivah 2026 kab hai tulsi vivah find out the date and auspicious timing

तुलसी विवाह की तारीख को लेकर न हों कन्फ्यूज, 20 या 21 नवंबर को लेकर दूर करें भ्रम

Wed, 18 Nov 2026 04:15 PM IST
सोनिया चौहान धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 18 Nov 2026 04:15 PM IST
सार

Tulsi Vivah 2026: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह पूरे विधि-विधान के साथ कराया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस आयोजन से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। आइए जानते हैं कि साल 2026 में तुलसी विवाह किस तारीख को मनाया जाएगा। 

विज्ञापन
Tulsi vivah 2026 kab hai tulsi vivah find out the date and auspicious timing
तुलसी विवाह 2026 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Kab Hai Tulsi Vivah 2O26: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह को बेहद शुभ और महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है। इस अवसर पर माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह कराया जाता है। घरों में तुलसी के पौधे को दुल्हन की तरह सजाकर विवाह की सभी रस्में निभाई जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी विवाह के साथ ही शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल तुलसी विवाह किस तारीख को मनाया जाएगा, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और इस पर्व का धार्मिक महत्व क्या है।

विज्ञापन




भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये 7 काम, घर आएगी सुख-समृद्धि
विज्ञापन




20 या 21 नवंबर, किस दिन होगा तुलसी विवाह?

पंचांग के अनुसार, साल 2026 में तुलसी विवाह का पर्व 21 नवंबर, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पड़ रही है। द्वादशी तिथि की शुरुआत 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर होगी और इसका समापन 22 नवंबर को सुबह 4 बजकर 56 मिनट पर होगा। वहीं, देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर, शुक्रवार को रखा जाएगा। बता दें कि, इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 


तुलसी विवाह 2026 में पूजा का शुभ समय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी विवाह के लिए शाम का समय विशेष शुभ माना जाता है। शास्त्रों में गोधूलि बेला को तुलसी माता और भगवान शालिग्राम के विवाह के लिए उत्तम समय बताया गया है। पंचांग के अनुसार, इस साल 21 नवंबर को गोधूलि मुहूर्त शाम 5 बजकर 25 मिनट से 5 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु पूरे विधि-विधान के साथ तुलसी विवाह की रस्में संपन्न करा सकते हैं।




तुलसी विवाह से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं

हिंदू धर्म में तुलसी विवाह को सुख-समृद्धि और सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह कराने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसी भी मान्यता है कि जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है या वैवाहिक जीवन में अड़चनें आ रही हैं, उनके लिए तुलसी विवाह कराना शुभ फलदायी होता है। मान्यता के अनुसार, तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराने से कन्यादान के समान पुण्य मिलता है। यही वजह है कि श्रद्धालु इस दिन पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तुलसी विवाह संपन्न कराते हैं।

 

 



देवउठनी एकादशी पर क्यों होता है भगवान विष्णु के जागने का इंतजार? जानें वजह



देवउठनी एकादशी के दिन करें ये 5 अचूक उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed