{"_id":"6aec50dfa384b8ac190e8cd2","slug":"diwali-2026-why-is-a-lotus-flower-offered-during-diwali-worship-learn-about-its-religious-significance-2026-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीवाली 2026: क्यों पूजा में मां लक्ष्मी को चढ़ाया जाता है कमल का फूल? जानिए धार्मिक महत्व","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
दीवाली 2026: क्यों पूजा में मां लक्ष्मी को चढ़ाया जाता है कमल का फूल? जानिए धार्मिक महत्व
Sun, 08 Nov 2026 08:30 AM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Sun, 08 Nov 2026 08:30 AM IST
सार
हिंदू धर्म में दिवाली के पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी का पूजा का विधान है। इस पूजा में कमल का फूल चढ़ाने का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
क्यों पूजा में मां लक्ष्मी को चढ़ाया जाता है कमल का फूल?
- फोटो : AI
विस्तार
दीवाली 2026: कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है। इस पूजा में दीपक, मिठाई, रोली, अक्षत और फूलों को विशेष रूप से शामिल किया जाता है। माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करने का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
दिवाली की पूजा में लोग कमल का फूल विशेष रूप से शामिल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कमल के फूल का दिवाली की पूजा में क्या महत्व है? आइए जानते हैं इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं और परंपराएं।
विज्ञापन
माता लक्ष्मी से जुड़ा है कमल का फूल
धार्मिक मान्यता के मुताबिक, कमल का फूल मां लक्ष्मी का प्रिय पुष्प है। मां लक्ष्मी कमल के आसन पर विराजमान हैं और हाथों में कमल धारण किए हुए हैं। यही वजह कि दिवाली की पूजा में कमल का फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। कमल का फूल अर्पित करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन
धनतेरस 2026: धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना है शुभ, बाजार जाने से पहले पढ़ लें ये लिस्ट
कमल का महत्व
कमल का फूल कीचड़ में खिलता है, लेकिन इसके बावजूद अपनी सुंदरता और स्वच्छता के लिए जाना जाता है। इस विशेषता की वजह से अच्छे विचारों और परिस्थितियों के बीच संतुलन बनाए रखने का प्रतीक है। दिवाली की पूजा में मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करना जीवन में सुख, शांति और सद्भाव की कामना से जुड़ा है।
धनतेरस पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, नहीं तो पानी की तरह बह जाएगा पैसा
धन, वैभव और समृद्धि की देवी हैं मां लक्ष्मी
माता लक्ष्मी को धन, वैभव और समृद्धि की देवी माना जाता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, माता लक्ष्मी की पूजा में कमल का फूल चढ़ाना खुशहाली और उन्नति लाता है। मां लक्ष्मी को कमल का फूल अतिप्रिय है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।