Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लक्ष्मी पूजा मुूहूर्त 2026: शुभ दीपावली आज, जानिए आपके शहर में कब है लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त ?

Sun, 08 Nov 2026 08:10 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 08 Nov 2026 08:10 AM IST
सार

Diwali Laxmi Puja Muhurat Time: कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर देशभर में दिवाली का त्योहार बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई जाती है। इस साल 8 नवंबर को दिवाली है। इस दिन प्रदोष काल में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि, धन-वैभव और खुशहाली आती है। आइए आनते हैं दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त का समय कब है।  

विज्ञापन
Diwali 2026 Laxmi Puja Subh Muhurat Timings Puja Vidhi Mantra in Hindi Know About Diwali Puja
Diwali 2026 Laxmi Puja Muhurat - फोटो : अमर उजाला

Diwali 2026 Laxmi Puja Shubh Muhurat Timing: आज दीपावली का पर्व है। हिंदू धर्म में दिवाली के प्रमुख त्योहार होता है,  हिंदू पंचांग के अनुसार जो हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को आती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस तिथि पर भगवान राम 14 वर्षों का वनवास पूरा करके माता सीता और भाई लक्ष्मण संग अयोध्या लौटे थे। तब उनके स्वागत में अयोध्यवासियों ने पूरे नगर में दीप जलाकर खुशियां मनाई थी। इसके अलावा दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व भी है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक अमावस्या पर देवी लक्ष्मी समुद्र से प्रकट हुई थीं, जिसके कारण हर वर्ष कार्तिक अमावस्या पर प्रदोष काल में लक्ष्मी जी की पूजा होती है। दीपावली दीपों का पर्व है, जो अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है। धनतेरस के साथ पांच दिनों तक चलने वाला दीपोत्सव शुरू हो जाता है। 



दिवाली पर प्रदोष काल और स्थिर लग्न में लक्ष्मी पूजन का महत्व 
हर वर्ष कार्तिक अमावस्या पर देवी लक्ष्मी की पूजा का महत्व होता है। इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, देवी सरस्वती और भगवान कुबेर की पूजा होती है। शास्त्रों में दिवाली पर लक्ष्मी पूजन अमावस्या तिथि और प्रदोष काल में सबसे उपयुक्त और शुभ मानी जाती है। प्रदोष काल और स्थिर लग्न में मां लक्ष्मी की पूजा करने से माता जल्दी प्रसन्न होती हैं और अंश रूप में वास करने लगती हैं। इससे अलावा दिवाली पर महानिशिता काल में लक्ष्मी पूजन का महत्व है। आइए जानते हैं दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का क्या है महत्व और आपके शहर में पूजा का शुभ मुहूर्त कितने बजे का है?

 

Trending Videos
Diwali 2026 Laxmi Puja Subh Muhurat Timings Puja Vidhi Mantra in Hindi Know About Diwali Puja
Diwali 2026 Laxmi Puja Muhurat - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त : शाम 05: 54 से 07:50 बजे
  • प्रदोष काल - शाम 05:31 से 08:09 बजे
  • वृषभ काल - शाम 05:54 से 07:50 बजे
  • निशिता काल- रात 11:39 से 12:31
  • सिंह लग्न - सुबह 12:25 से 02:42
  • अमावस्या तिथि प्रारंभ- 08 नवंबर को सुबह 11:27 बजे
  • अमावस्या तिथि समाप्त -09 नवंबर को रात 12:31 बजे
Diwali 2026 Laxmi Puja Subh Muhurat Timings Puja Vidhi Mantra in Hindi Know About Diwali Puja
Diwali 2026 Laxmi Puja Muhurat - फोटो : अमर उजाला
  • रात 11:39 से 12:31, 09 नवंबर
  • अवधि- 53 मिनट
  • सिंह लग्न- सुबह 12:24 से 02:42, 09 नवंबर
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2026 Laxmi Puja Subh Muhurat Timings Puja Vidhi Mantra in Hindi Know About Diwali Puja
Diwali 2026 Laxmi Puja Muhurat - फोटो : अमर उजाला
  • प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत)- सुबह 11:27 से 12:05 तक
  • अपराह्न मुहूर्त (शुभ) - दोपहर 01:26 से 02:48 तक
  • सायाह्न मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर)- शाम 05:31 से रात 10:27 तक
  • रात्रि मुहूर्त (लाभ)- 01:43 से 03:22 तक, 09 नवंबर
  • उषाकाल मुहूर्त (शुभ)-सुबह 05:00 से 06:39 तक, 09 नवंबर
विज्ञापन
Diwali 2026 Laxmi Puja Subh Muhurat Timings Puja Vidhi Mantra in Hindi Know About Diwali Puja
Diwali 2026 Laxmi Puja Muhurat - फोटो : अमर उजाला
  • शाम 05:54 से 07:50 बजे
  • अवधि - 01 घण्टा 56 मिनट
  • प्रदोष काल- शाम 05:31 से 08:09 बजे
  • वृषभ काल-शाम 05:54 से 07:50 बजे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed