फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और घी चढ़ाने से क्या होता है लाभ

Tue, 25 Feb 2025 12:11 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 25 Feb 2025 12:11 PM IST
सार

Mahashivratri 2025: भगवान शिव कल्याणकारी हैं, भक्तिभाव से की गई मात्र एक लोटा जल की पूजा से भी प्रसन्न हो जाते हैं। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा और व्रत रखने का विशेष महत्व है।

विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Benefits of Offering Bel Patra Dhatura & Ghee on Shivling
शिवलिंग पर विभिन्न पवित्र वस्तुएं चढ़ाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और शिव कृपा प्राप्त होती है। - फोटो : अमर उजाला

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि व्रत परम मंगलमय और दिव्यतापूर्ण है। यह व्रत चारों पुरुषार्थों धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को देने वाला माना गया है। इस दिन जो प्राणी परमसिद्धिदायक भगवान शिव का व्रत,अभिषेक और पूजन करते हैं वह परम भाग्यशाली होता है। भगवान शिव कल्याणकारी हैं, भक्तिभाव से की गई मात्र एक लोटा जल की पूजा से भी प्रसन्न हो जाते हैं। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा और व्रत रखने का विशेष महत्व है। इस दिन शिवलिंग पर विभिन्न पवित्र वस्तुएं चढ़ाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और शिव कृपा प्राप्त होती है। शिव पुराण और अन्य ग्रंथों में ऐसी पवित्र चीजों का उल्लेख मिलता है, जिन्हें शिवलिंग पर चढ़ाने से अलग-अलग लाभ मिलते हैं।



Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर जरूर करें 'श्री शिव रुद्राष्टकम' स्तुति का पाठ, कष्ट हरेंगे महादेव

Mahashivratri 2025 Benefits of Offering Bel Patra Dhatura & Ghee on Shivling
mahashivratri 2025 - फोटो : adobe stock

गंगाजल
गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।

कच्चा दूध
शुद्ध गाय के दूध से अभिषेक करने से सुख-समृद्धि,विद्या,उत्तम संतान की प्राप्ति और मानसिक शांति प्राप्त होती है।

दही
दही चढ़ाने से संतान सुख की प्राप्ति होती है और पारिवारिक जीवन सुखमय बनता है।

शहद
शहद से शिवलिंग का अभिषेक करने से मधुर वाणी,कर्ज से मुक्ति और समाज में प्रतिष्ठा मिलती है।

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर चार प्रहर में शिव आराधना का महत्व और शुभ मुहूर्त

Mahashivratri 2025 Benefits of Offering Bel Patra Dhatura & Ghee on Shivling
mahashivratri 2025 - फोटो : adobe stock
घी
शुद्ध घी से शिवलिंग पर अभिषेक करने से आरोग्य लाभ और दीर्घायु प्राप्त होती है।

गन्ने का रस
गन्ने का रस चढ़ाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और व्यापार में वृद्धि एवं दांपत्य जीवन सुखी रहता है।

पंचामृत
पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शक्कर) से अभिषेक करने से सर्वसुख की प्राप्ति होती है।

भस्म
शिवजी को भस्म अत्यंत प्रिय है। इसे चढ़ाने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और आध्यात्मिक शक्ति बढ़ती है।

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Benefits of Offering Bel Patra Dhatura & Ghee on Shivling
महाशिवरात्री 2025 - फोटो : Amar Ujala
बेलपत्र
बेलपत्र चढ़ाने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और सभी दोषों का निवारण करते हैं और बिल्वपत्र चढाने पर मनुष्य अपनी सारी काम्य वस्तुएं प्राप्त कर लेता है।
 
धतूरा
धतूरा शिव को अत्यंत प्रिय है। इसे अर्पित करने से शत्रुओं से मुक्ति और आत्मबल की वृद्धि होती है  एवं धतूरे से विषैले जीवों से खतरा नहीं रहता।
 
भांग
भांग चढ़ाने से मानसिक शांति मिलती है और तनाव और अवसाद दूर होता है।

सफेद चंदन
सफेद चंदन से शिवलिंग का लेपन करने से मन को शीतलता मिलती है और इच्छाएं पूर्ण होती हैं।इसी प्रकार चन्दन मिश्रित जल चढाने से व्यक्तित्व आकर्षक होता है।

Mahashivratri 2025: आखिर क्यों चढ़ाया जाता है महादेव को बेलपत्र और जल ?

विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Benefits of Offering Bel Patra Dhatura & Ghee on Shivling
mahashivratri 2025 - फोटो : adobe stock
अक्षत (चावल)
अक्षत चढ़ाने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।

सुगंधित फूल
शिवलिंग पर मंदार, कनेर, अपराजिता आदि फूल चढ़ाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।मदार पुष्प अर्पित करने से नेत्र और ह्रदय विकार दूर होते हैं ।
 
शमी पत्र
शमी पत्र चढ़ाने से कुंडली के दोष समाप्त होते हैं और ग्रहों की शांति होती है।
 

Mahashivratri 2025: इस महाशिवरात्रि राशिनुसार शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, भोलेनाथ की मिलेगी विशेष कृपा



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed