Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Diwali 2026 Laxmi Muhurat Puja Timings City Wise Delhi Noida Lucknow Varanasi Lakshmi Puja Muhurat 2026

दीपावली आज: देशभर में दिवाली की धूम, जानिए आपके शहर में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा ?

Sun, 08 Nov 2026 08:13 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 08 Nov 2026 08:13 AM IST
सार

Diwali 2026 Laxmi Muhurat: 08 नवंबर को दीपावली है। इस दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा का विशेष महत्व होता है। दिवाली पर प्रदोष काल में मां लक्ष्मी की पूजा विधान है। दिवाली की रात लक्ष्मी पूजा करने से धन, सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त क्या है।

विज्ञापन
Diwali 2026 Laxmi Muhurat Puja Timings City Wise Delhi Noida Lucknow Varanasi Lakshmi Puja Muhurat 2026
Diwali 2026 Laxmi Puja Muhurat - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Diwali 2026 Lakshmi Puja Muhurat 2026: आज दीपावली का त्योहार है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर रौशनी का पर्व दिवाली मनाई जाती है। दिवाली पर घरों को दीपक की रौशनी और फूलों से सजाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली की रात माता लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और जिस घर में साफ-सफाई, सजावट और रौशनी होती है वहीं पर मां लक्ष्मी अंश रूप में वास करती हैं। हिंदू धर्म ग्रंथों में दिवाली पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान होता है। दिवाली पर प्रदोष काल और निशीथ काल में मां लक्ष्मी की पूजा बहुत ही शुभ, लाभकारी और सर्वोत्तम मानी जाती है। द्रिक पंचांग के अनुसार 08 नवंबर, रविवार को शाम 5 बजकर 31 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 09 मिनट तक प्रदोष काल और स्थिर लग्न वृषभ रहेगा। ऐसे में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए यह समय सबसे शुभ और श्रेष्ठ माना जाता है। आइए जानते हैं लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त देश के शहरों के अलग-अलग शहरों के आधार पर कब रहेगा। 
विज्ञापन


शुभ दीपावाली 2026- 08 नवंबर
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त : शाम 05: 54 से 07:50 बजे
  • प्रदोष काल - शाम 05:31 से 08:09 बजे
  • वृषभ काल - शाम 05:54 से 07:50 बजे
  • निशिता काल- रात 11:39 से 12:31
  • सिंह लग्न - सुबह 12:25 से 02:42
  • अमावस्या तिथि प्रारंभ - 08 नवंबर को सुबह 11:27 बजे
  • अमावस्या तिथि समाप्त -09 नवंबर को रात 12:31 बजे

दिवाली 2026: शहरों के अनुसार लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

शहर

लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

अवधि

नई दिल्ली

शाम 5:54 से 7:50 बजे

1 घंटा 56 मिनट

लखनऊ

शाम 5:42 से 7:39 बजे

1 घंटा 56 मिनट

नोएडा

शाम 5:54 से 7:49 बजे

1 घंटा 56 मिनट

चंडीगढ़

शाम 5:52 से 7:46 बजे

1 घंटा 55 मिनट

जयपुर

शाम 6:03 से 7:59 बजे

1 घंटा 56 मिनट

हैदराबाद

शाम 6:07 से 8:08 बजे

2 घंटे 1 मिनट

कोलकाता

शाम 5:20 से 7:18 बजे

1 घंटा 58 मिनट

पटना

शाम 5:28 से 7:25 बजे

1 घंटा 57 मिनट

मुंबई

शाम 6:27 से 8:27 बजे

2 घंटे

बंगलुरू

शाम 6:17 से 8:20 बजे

2 घंटे 2 मिनट

अहमदाबाद

शाम 6:17 से 8:20 बजे

2 घंटे 2 मिनट

देहरादून

शाम 5:48 से 7:43 बजे

1 घंटा 55 मिनट

मंडी

शाम 5:49 से 7:43 बजे

1 घंटा 54 मिनट

भोपाल

शाम 6:02 से 8:01 बजे

1 घंटा 58 मिनट

रांची

शाम 5:31 से 7:29 बजे

1 घंटा 58 मिनट

रायपुर

शाम 5:49 से 7:48 बजे

1 घंटा 59 मिनट

गुवाहाटी

शाम 5:00 से 6:57 बजे

1 घंटा 57 मिनट

कानपुर

शाम 5:45 से 7:42 बजे

1 घंटा 57 मिनट

प्रयागराज

शाम 5:41 से 7:38 बजे

1 घंटा 57 मिनट

आगरा

शाम 5:53 से 7:50 बजे

1 घंटा 56 मिनट

मेरठ

शाम 5:51 से 7:47 बजे

1 घंटा 55 मिनट

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed