Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Diwali 2026 Laxmi Ganesh Ki Murti Kaisi Honi Chahiye Buying Laxmi Ganesh Idol Rules For Diwali Puja

दिवाली 2026: लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? नहीं तो छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी

Thu, 05 Nov 2026 06:47 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Thu, 05 Nov 2026 06:47 PM IST
सार

हिंदू धर्म में दिवाली के पर्व का काफी महत्व है। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा विधान है। लेकिन लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति खरीदते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 

विज्ञापन
Diwali 2026 Laxmi Ganesh Ki Murti Kaisi Honi Chahiye Buying Laxmi Ganesh Idol Rules For Diwali Puja
दिवाली 2026: लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? - फोटो : AI

विस्तार

दिवाली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा का धार्मिक महत्व है। धन, संपत्ति और समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से जीवन में सुख-समृद्धि, आर्थिक स्थिरता और वैभव आता है। भगवान गणेश बुद्धि, विवेक और बाधाओं को दूर करने वाले देवता हैं। उन्हें विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। दिवाली के दिन घर में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा होती है। लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियों को विशेष स्थान पर स्थापित करना और उनका पूजन करना बहुत जरूरी होता है। 

विज्ञापन


धार्मिक मान्यता है कि सही तरीके से पूजा करने से धन-समृद्धि आती है और परिवार में सुख, शांति और सौभाग्य बढ़ता है। लेकिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति खरीदते समय भी कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन


लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? 

दिवाली पूजा के लिए माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा खरीदते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। कभी भी लक्ष्मी और गणेशजी की एक साथ जुड़ी मूर्तियां न खरीदें। मां लक्ष्मी और गणेशजी की मूर्ति अलग-अलग होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज का अंक ज्योतिष 05 नवंबर: मूलांक 1, 2 और 3 वालों के लिए खुलेगी तरक्की की राह, नौकरी में मिल सकते हैं नए अवसर

मोदक वाले गणेश जी की मूर्ति खरीदें। उनके हाथ में मोदक हो। मोदक ज्ञान, आनंद और भौतिक-सामाजिक समृद्धि का प्रतीक है। गणेश जी की मूर्ति में उनका वाहन मूषक यानी चूहा होना चाहिए। गणेशजी की इस तरह की मूर्ति घर में सकारात्मक ऊर्जा, शुभता और समृद्धि का संकेत देती है। मूर्ति में गणेश जी की सूंड बांई तरफ मुड़ी होनी चाहिए। 

धनतेरस 2026: धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना है शुभ, बाजार जाने से पहले पढ़ लें ये लिस्ट


कमल के फूल पर विराजमान मां लक्ष्मी

उल्लू पर विराजमान माता लक्ष्मी की मूर्ति और फोटो नहीं खरीदनी चाहिए। शास्त्रों के मुताबिक, उल्लू पर विराजमान माता लक्ष्मी को काली का प्रतीक माना जाता है। कमल के फूल पर आसीन माता लक्ष्मी की मूर्ति खरीदनी चाहिए। कमल शुद्धता, सुंदरता और स्थिर समृद्धि का प्रतीक है। 

मूर्ति खरीदते समय यह भी ध्यान रखें कि मां लक्ष्मी का दाहिना हाथ वरमुद्रा में हो और बाएं हाथ से वे सोने के सिक्कों की बारिश कर रही हों। यह मुद्रा इस बात का संकेत है कि देवी अपने भक्तों पर धन, वैभव और सौभाग्य की वर्षा कर रही हैं। मां लक्ष्मी की मूर्ति खड़ी मुद्रा में न खरीदें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed