फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   budh gochar 2021 mercury transit sagittarius these five zodiac signs are lucky

बुध का राशि परिवर्तन: इन पांच राशि के जातकों के लिए 29 दिसंबर तक का दिन रहेगा शुभ

Sun, 12 Dec 2021 10:29 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 12 Dec 2021 10:29 AM IST
सार

10 दिसंबर को बुध ग्रह वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में बुध ग्रह 29 दिसंबर तक रहेंगे फिर उसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध राशि परिवर्तन से सभी 12 राशि के जातकों पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन
budh gochar 2021 mercury transit sagittarius these five zodiac signs are lucky
बुध गोचर: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह व्यापार, गणित, तर्क शक्ति, शिक्षा, लेखन, वाणी के कारक ग्रह होते हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mercury Transit Sagittarius 2021: ग्रहों का गोचर करना ज्योतिष में काफी महत्व रखता है। 10 दिसंबर को बुध ग्रह वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में बुध ग्रह 29 दिसंबर तक रहेंगे फिर उसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध राशि परिवर्तन से सभी 12 राशि के जातकों पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह व्यापार, गणित, तर्क शक्ति, शिक्षा, लेखन, वाणी के कारक ग्रह होते हैं। बुध का प्रभाव इन्हीं क्षेत्रों में सबसे ज्यादा होता है। बुध ग्रह के 10 दिसंबर 2021 को राशि परिवर्तन के कुछ दिनों बाद ही देवगुरु बृहस्पति की राशि में सूर्य-बुध की युति भी बनेगी। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन और युति से कई जातकों की आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा। निवेश के कई अच्छे मौके मिलेंगे। शेयर बाजार में उत्साह का माहौल बनेगा। आइए जानते हैं बुध के धनु राशि में प्रवेश के कारण किन राशि के जातकों पर इसका शुभ,अशुभ और मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा।  

विज्ञापन


शुभ प्रभाव
युवराज ग्रह बुध के धनु राशि में गोचर करने से वृषभ, कर्क, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के लिए आने वाला समय शुभ साबित होगा। इस राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। निवेश के लिए आपको इस दौरान कई अच्छे मौके प्राप्त होंगे। बिजनेस में अच्छा खासा मुनाफा और व्यापार के क्षेत्र में इजाफा देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आने वाला समय अच्छा से बीतेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। बहुत दिनों से किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा जिससे आपको काफी खुशी मिलेगी।
विज्ञापन


मिलाजुला प्रभाव
वहीं बुध का धनु राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों पर इसका मिलाजुला प्रभाव देखने को मिल सकता है। मिथुन, सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए आने वाले दिन शांति से बीतेगा । कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता होने की वजह से तनाव रह सकता है। भागदौड़ का ज्यादा रहेगी। इस दौरान किसी को उधार देने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशुभ प्रभाव
बुध के धनु राशि में आने की वजह से मेष, तुला, धनु और मकर राशि वालों के लिए आने वाले दिनों में कुछ परेशानियां बढ़ सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य की बीमारी के चलते आर्थिक परेशानी और मानसिक दबाव पड़ सकता है। नौकरीपेशा के लोगों के लिए कामकाज में बदलाव देखने को मिल सकता है।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed