{"_id":"6ae9cbcbfa4f7add770e556c","slug":"dhanteras-2026-pooja-samagri-list-in-hindi-know-dhanteras-par-puja-ka-saman-kya-kya-hota-h-2026-11-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस 2026: इन चीजों के बिना अधूरी है धनतेरस की पूजा, जानें पूरी सामग्री लिस्ट और शुभ मुहूर्त","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
धनतेरस 2026: इन चीजों के बिना अधूरी है धनतेरस की पूजा, जानें पूरी सामग्री लिस्ट और शुभ मुहूर्त
Fri, 06 Nov 2026 07:08 AM IST
मेघा कुमारी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Fri, 06 Nov 2026 07:08 AM IST
सार
Dhanteras 2026 Pooja Samagri List In Hindi: इस साल धनतेरस 6 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन खरीदारी और पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि विधि-विधान से पूजा करने पर घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं धनतेरस की पूजा सामग्री की पूरी सूची।
विज्ञापन
Dhanteras 2026 Pooja Samagri List In Hindi
- फोटो : अमर उजाला AI
विस्तार
Dhanteras 2026 Pooja Samagri List In Hindi: इस साल धनतेरस का पावन पर्व 6 नवंबर को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदी गई वस्तुओं की पूजा करने से उनका महत्व और भी बढ़ जाता है। इससे घर-परिवार में सालभर सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। चूंकि धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय दिवाली उत्सव की शुरुआत होती है, इसलिए इस दिन पूजा संपूर्ण सामग्री के साथ विधि-विधान से करनी चाहिए। आइए जानते हैं धनतेरस की पूजा के लिए किन-किन चीजों की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
धनतेरस पूजा सामग्री की पूरी सूची
- पूजा के लिए लकड़ी की चौकी
- अक्षत
- मौली या कलावा
- चंदन और कुमकुम
- हल्दी और अबीर
- लाल व पीले फूल
- फूलों की माला
- धूप और अगरबत्ती
- लाल या पीला कपड़ा
- गंगाजल
- कलश और आम के पत्ते
- एक बड़ा मिट्टी का दीपक
- पूजा की थाली
- माता लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा
- भगवान कुबेर और धन्वंतरि की तस्वीर
- लौंग और इलायची
- सिक्के
- गुड़ या शक्कर
- स्वस्तिक बनाने के लिए रोली या हल्दी
- दक्षिणा के लिए नकद राशि
- आटा या रंगोली के रंग
- चढ़ावे के लिए अन्य पूजन सामग्री
- कपूर
- घी और सरसों का तेल
- रुई की बाती
- 13 मिट्टी के दीपक
- यमराज जी के लिए दीपक
- कुबेर यंत्र
- कौड़ियां
- सुपारी और पान के पत्ते
- मौसमी फल
- मिठाई और पंचमेवा
- खील और बताशे
- धनिया के बीज
- धान और मूंग
- नई झाड़ू
- नए बर्तन
विज्ञापन
धनतेरस- 6 नवंबर
पूजा मुहूर्त- शाम 6:02 से 07: 57 तक
खरीदारी मुहूर्त
दिन की खरीदारी: 11:36 बजे से 12:24 बजे
शाम की खरीदारी: 06:19 बजे से 08:17 बजे
प्रदोष काल - शाम 05:33 से 08:09 बजे
वृषभ काल -शाम 06:02 से 07:57 बजे
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ - 06 नवंबर सुबह 10:30 बजे
त्रयोदशी तिथि समाप्त - 07 नवंबर सुबह 10:47 बजे
पूजा मुहूर्त- शाम 6:02 से 07: 57 तक
खरीदारी मुहूर्त
दिन की खरीदारी: 11:36 बजे से 12:24 बजे
शाम की खरीदारी: 06:19 बजे से 08:17 बजे
प्रदोष काल - शाम 05:33 से 08:09 बजे
वृषभ काल -शाम 06:02 से 07:57 बजे
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ - 06 नवंबर सुबह 10:30 बजे
त्रयोदशी तिथि समाप्त - 07 नवंबर सुबह 10:47 बजे