Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली कैलेंडर 2026: 6 नवंबर से शुरू होगा दीपोत्सव, जानें धनतेरस से भाई दूज तक की सही तिथियां और शुभ मुहूर्त

Tue, 03 Nov 2026 02:09 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 03 Nov 2026 02:09 PM IST
सार

Diwali 2026 Calendar: साल 2026 में धनतेरस से भाई दूज तक पांचों त्योहार कब मनाए जाएंगे और पूजा-पाठ के लिए कौन-कौन से शुभ मुहूर्त रहेंगे। आइए यहां विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Diwali calendar 2026 dhanteras narak chaturdashi lakshmi puja govardhan bhai dooj date and muhurat
दिवाली कैलेंडर 2026 - फोटो : AI

Diwali Festival Calendar 2026: दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही धनतेरस से लेकर भाई दूज तक पड़ने वाले पांच प्रमुख पर्वों की तारीख और पूजा के शुभ समय को लेकर लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ जाती है। साल 2026 में दीपोत्सव के दौरान धनतेरस, नरक चतुर्दशी यानी रूप चौदस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इन सभी त्योहारों की पूजा के लिए तिथि के साथ-साथ शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है। कहीं प्रदोष काल में पूजा का विधान है, तो कहीं अभ्यंग स्नान और द्वितीया तिथि के समय का महत्व होता है। ऐसे में पंचांग के अनुसार सही तारीख और पूजा का समय जानना जरूरी है। आइए जानते हैं साल 2026 में धनतेरस से भाई दूज तक पांचों त्योहार कब मनाए जाएंगे और पूजा-पाठ के लिए कौन-कौन से शुभ मुहूर्त रहेंगे।

Trending Videos
Diwali calendar 2026 dhanteras narak chaturdashi lakshmi puja govardhan bhai dooj date and muhurat
दिवाली कैलेंडर 2026 धनतेरस - फोटो : AI

धनतेरस 2026 कब है? (Dhanteras 2026 Date and Shubh Muhurat)
दीपावली से पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है। धनतेरस पर पूजा के लिए प्रदोष काल को विशेष महत्व दिया जाता है। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन और अन्य धातुओं की खरीदारी के लिए भी शुभ समय देखा जाता है। ऐसे में धनतेरस पर पूजा के मुहूर्त के साथ खरीदारी के शुभ चौघड़िया और त्रयोदशी तिथि का समय जानना जरूरी होता है।

धनतेरस- 6 नवंबर
पूजा मुहूर्त- शाम 6:02 से 07: 57 तक

खरीदारी मुहूर्त
दिन की खरीदारी: 11:36 बजे से 12:24 बजे
शाम की खरीदारी: 06:19 बजे से 08:17 बजे

प्रदोष काल - शाम 05:33 से 08:09 बजे
वृषभ काल -शाम 06:02 से 07:57  बजे
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ - 06 नवंबर सुबह 10:30 बजे
त्रयोदशी तिथि समाप्त - 07 नवंबर सुबह 10:47 बजे

Diwali calendar 2026 dhanteras narak chaturdashi lakshmi puja govardhan bhai dooj date and muhurat
दिवाली कैलेंडर 2026 नरक चतुर्दशी - फोटो : AI

नरक चतुर्दशी 2026 कब है? (Narak Chaturdashi 2026 Date and Shubh Muhurat)
नरक चतुर्दशी को रूप चौदस और छोटी दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन अभ्यंग स्नान, यमदीपदान और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का विशेष महत्व होता है। नरक चतुर्दशी पर अभ्यंग स्नान के लिए सूर्योदय से पहले का समय शुभ माना जाता है। ऐसे में इस दिन चतुर्दशी तिथि के आरंभ और समापन के साथ सूर्योदय और अभ्यंग स्नान का शुभ मुहूर्त देखना जरूरी होता है। इसके अलावा शाम के समय यमराज के निमित्त दीपदान किया जाता है।

नरक चतुर्दशी- 8 नवंबर
रूप चौदस पूजा मुहूर्त- रात 11: 39 से 12: 31 मिनट तक
अभ्यङ्ग स्नान मुहूर्त - सुबह 05:41 से 06:38 बजे

चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ- 07 नवंबर सुबह 10:47 बजे 
चतुर्दशी तिथि समाप्त- 08 नवंबर सुबह 11:27 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali calendar 2026 dhanteras narak chaturdashi lakshmi puja govardhan bhai dooj date and muhurat
दिवाली कैलेंडर 2026 - फोटो : AI

दिवाली 2026 कब है? (Diwali 2026 Date and Lakshmi Puja Muhurat)
दीपावली का मुख्य पर्व कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन शाम के समय प्रदोष काल में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। लक्ष्मी पूजन के लिए अमावस्या तिथि का प्रदोष काल में होना विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके साथ ही स्थिर लग्न और वृषभ काल को भी पूजा के लिए शुभ माना जाता है। दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के मुहूर्त के अलावा प्रदोष काल, निशिता काल और अमावस्या तिथि के आरंभ एवं समापन का समय भी जानना चाहिए।

दिवाली- 08 नवंबर
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त : शाम 05: 54 से 07:50 तक

प्रदोष काल - शाम 05:31 से 08:09 तक
वृषभ काल - शाम 05:54 से 07:50 तक
निशिता काल- रात 11:39 से 12:31 (09 नवंबर)
सिंह लग्न - सुबह 12:25 से 02:42 (09 नवंबर)

अमावस्या तिथि प्रारम्भ - 08 नवंबर को सुबह 11:27 बजे 
अमावस्या तिथि समाप्त -09 नवंबर को रात 12:31 बजे 

विज्ञापन
Diwali calendar 2026 dhanteras narak chaturdashi lakshmi puja govardhan bhai dooj date and muhurat
दिवाली कैलेंडर 2026 गोवर्धन पूजा - फोटो : AI

गोवर्धन पूजा 2026 कब है? (Govardhan Puja 2026 Date and Shubh Muhurat)
गोवर्धन पूजा का पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा और अन्नकूट का आयोजन किया जाता है। गोवर्धन पूजा के लिए प्रतिपदा तिथि का सूर्योदय के समय होना महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सुबह के समय पूजा का विशेष मुहूर्त देखा जाता है। 

गोवर्धन पूजा- 10 नवंबर

पूजा शुभ मुहूर्त- सुबह 06: 40 से 08:50 तक

प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ - 09 नवंबर रात 12:31 बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त - 10 नवंबर को दोपहर 02:00 बजे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed