Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Diwali 2026 Laxmi Aarti Maa Lakshmi Ji ki Aarti Om Jai Lakshmi Mata Aarti Lyrics in Hindi

लक्ष्मीजी की आरती: दिवाली पर पूजा में जरूर करें ये आरती, ऊं जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता...

Sun, 08 Nov 2026 07:03 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 08 Nov 2026 07:03 PM IST
सार

Diwali 2026 Lakshmi Mata Ki Aarti in Hindi: दिवाली पर घरों को दीयों की रोशनी में सजाया जाता है और रात को मां लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा-आराधना की जाती है। मां लक्ष्मी की पूजा बिना आरती के अधूरी मानी जाती है। ऐसे में आइए पढ़ते हैं मां लक्ष्मी की आरती....

विज्ञापन
Diwali 2026 Laxmi Aarti Maa Lakshmi Ji ki Aarti Om Jai Lakshmi Mata Aarti Lyrics in Hindi
मां लक्ष्मी की आरती  - फोटो : amar ujala

विस्तार

Diwali 2026 Lakshmi Mata Ki Aarti in Hindi: रविवार, 8 नवंबर को दीपों का पर्व शुभ दीपावली है। हिंदू धर्म में दीपावली एक प्रमुख त्योहार माना जाता है। पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों को फूलों, दीयों की रोशनी और रंगोली से सजाते हैं। फिर शाम को प्रदोष काल में लक्ष्मी माता की विशेष रूप से पूजा होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दीपावली की रात को मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और घर-घर जाकर देखती हैं किसके घर में साफ-सफाई और रोशनी हैं। दिवाली के दिन प्रदोष काल में लक्ष्मी जी की पूजा विधान है। मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान उनकी आरती जरूर पढ़ी जाती है। बिना आरती के माता लक्ष्मी की पूजा अधूरी मानी जाती है। आइए जानते हैं माता लक्ष्मी जी की आरती...
विज्ञापन


Diwali 2026 Laxmi Aarti, Laxmi ji ki Aarti: लक्ष्मीजी की आरती

ऊं जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता। 
मैया तुम ही जग-माता।।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता। 
मैया सुख संपत्ति दाता। 
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

तुम पाताल-निवासिनि,तुम ही शुभदाता। 
मैया तुम ही शुभदाता। 
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी,भवनिधि की त्राता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता। 
मैया सब सद्गुण आता।
सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता। 
मैया वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव,सब तुमसे आता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता। 
मैया क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई नर गाता। 
मैया जो कोई नर गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

ऊं  जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता। 
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
बोलिए लक्ष्मी माता की जय 

Diwali 2026 Live: मां लक्ष्मी के पूजन का शुभ समय शुरू, जानें पूजा की सही विधि, मंत्र और आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed