Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   diwali 2026 laxmi puja muhurat home office business students laxmi puja muhurat time and puja vidhi

दिवाली पर जानिए घर, ऑफिस, व्यापारियों और छात्रों के लिए लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त और पूजन विधि

Sun, 08 Nov 2026 08:14 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 08 Nov 2026 08:14 AM IST
सार

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है। दिवाली पर प्रदोष काल और निशिता काल में लक्ष्मी पूजन का विधान होता है। दिवाली पर गृहस्थ से लेकर व्यापारी और नौकरीपेशा लोग तिजोरी, बहीखाते और व्यापारिक उपकरण की पूजा करते हैं। 

विज्ञापन
diwali 2026 laxmi puja muhurat home office business students laxmi puja muhurat time and puja vidhi
दिवाली लक्ष्मी पूजन विधि और मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार, 8 नवंबर को दिवाली है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या तिथि और प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है। दिवाली का त्योहार धनतेरस से लेकर भाईदूज तक 5 दिनों तक चलता है। दिवाली पर माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर देवता की पूजा का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक अमावस्या की रात को महालक्ष्मी स्वयं पृथ्वी लोक पर आती हैं और घर-घर विचरण करती हैं। इस दौरान मां लक्ष्मी वहीं पर अंश रूप में ठहर जाती हैं जहां पर साफ-सफाई और प्रकाश होता है। दिवाली पर लक्ष्मी पूजन प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के बाद के तीन मुहूर्त में किया जाता है। माता लक्ष्मी की प्रदोष काल और स्थिर लग्न में पूजन करना सबसे उत्तम माना गया है। इसके अलावा दिवाली पर  मां लक्ष्मी की पूजा महानिशीथ काल में भी होती है। महानिशीथ काल में मां काली की पूजा,  तांत्रिक, पंडित और साधकों के लिए उपयुक्त होती है। 

विज्ञापन


8 नवंबर को दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के लिए कई शुभ मुहूर्त होंगे, जिसमें आप घर, दुकान और ऑफिस में लक्ष्मी पूजा कर सकते हैं। प्रदोष काल और वृषभ लग्न में लक्ष्मी पूजा सर्वश्रेष्ठ माना जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं गृहस्थ, व्यापारियों, कार्यालय, साधकों ,नौकरीपेशा, दुकानों और छात्रों के लिए लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त क्या रहेगा ?

विज्ञापन

दिवाली 2026 में लक्ष्मी पूजन के शुभ मुहूर्त क्या होंगे?


गृहस्थों के लिए लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त- शाम 5:49 से रात 8: 59 तक 

नौकरीपेशा लोगों के लिए- सुबह 11: 46 से दोपहर 12:34 तक (अभिजीत मुहूर्त)

दुकान और नए प्रतिष्ठानों के लिए- सुबह 8:10 से 9:40 तक (चंचल)

व्यापारियों और किसानों के लिए- सुबह 9:40 से 11:10 तक (लाभ)

प्राइवेट ऑफिस के लिए- सुबह 11:28 से दोपहर 12:13 तक (अमृत)

छात्र-छात्राओं के लिए- दोपहर 01:35 से 2:58 तक (शुभ)

साधक और उपासकों के लिए- शाम 5:41 से रात 8:17 तक ( प्रदोष काल)

लग्न अनुसार लक्ष्मी पूजन का शुभ मूहर्त


घरेलू व्यापारियों के लिए- शाम 6:09 से रात 08:07 तक( वृषभ लग्न)

एनआरआई और विदेश व्यापार करने वालों के लिए- रात 12:37 से 2: 49 तक (सिंह लग्न)

मां लक्ष्मी की पूजा की सरल और संपूर्ण विधि क्या है ?
दिवाली पर अमावस्या तिथि और प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। 

पूजा के लिए उपयुक्त समय- दिवाली पर शाम को प्रदोष काल में मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबरे देव और माता सरस्वती की पूजा करना शुभ होता है। ग्रहस्थों के लिए प्रदोष काल जबकि साधकों, तांत्रिकों     और व्यापारियों के लिए निशिता काल में लक्ष्मी पूजा का विधान होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा स्थल- दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के लिए सबसे पहले पूजा स्थल की अच्छी साफ-सफाई करें। फिर चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और उस पर साबुत अक्षत रखें। 

लक्ष्मी-गणेश की स्थापना-  पूजा के लिए चौकी पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित करें और उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें। दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए उत्तर दिशा का शुभ मानी जाती है।


पूजन सामग्री क्या-क्या- मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए पूजन सामग्री में ये चीजें रखें- जल से भरा कलश, खील-बताशे, सिंदूर, गंगाजल, अक्षत, रोली, मौली, फल, मिठाई, पान, सुपारी और इलायची आदि सामग्री रखें। 

दीप प्रज्वलित करें-  पूजा स्थल के दक्षिण-पूर्व भाग में घी का दीपक जलाएं। मुख्य दीपक को रातभर जलता हुआ रखने की परंपरा है।

भोग और आरती-  मां लक्ष्मी और गणेश जी को खीर, बूंदी के लड्डू, सूखे मेवे या मावे से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इसके बाद मां लक्ष्मी के मंत्र का जाप और श्रद्धापूर्वक आरती करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed