फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Annapurna Jayanti 2023 Date Puja Vidhi And Importance In Hindi Margashirsha Purnima Kab Hai

Annapurna Jayanti 2023: आज है अन्नपूर्णा जयंती, जानें इस दिन का महत्व और पूजा विधि

Tue, 26 Dec 2023 12:32 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 26 Dec 2023 12:32 AM IST
सार

Annapurna Jayanti 2023: देवी अन्नपूर्णा के आशिर्वाद से ही धरती पर अन्न की प्राप्ति होती है, इसलिए अन्नपूर्णा माता का स्थान रसोई घर में माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अन्न और भोजन का सम्मान करने वाले व्यक्ति को जीवन में कभी भूखा नहीं रहना पड़ता है। 

विज्ञापन
Annapurna Jayanti 2023 Date Puja Vidhi And Importance In Hindi Margashirsha Purnima Kab Hai
अन्नपूर्णा जयंती पर इस विधि से करें पूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Annapurna Jayanti 2023 Date: प्रत्येक वर्ष मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा तिथि पर अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाती है। इस दिन मां पार्वती के अन्नपूर्णा स्वरूप की पूजा की जाती है। मान्यता है कि अन्नपूर्णा जयंती के दिन मां पार्वती समस्त सृष्टि का भरण-पोषण करने वाली देवी अन्नपूर्णा के रूप में पृथ्वी पर प्रकट हुई थीं। इस दिन अन्नपूर्णा माता की पूजा करने से संकट के समय में भी कभी अन्न की कमी नहीं होती है। देवी अन्नपूर्णा के आशिर्वाद से ही धरती पर अन्न की प्राप्ति होती है, इसलिए अन्नपूर्णा माता का स्थान रसोई घर में माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अन्न और भोजन का सम्मान करने वाले व्यक्ति को जीवन में कभी भूखा नहीं रहना पड़ता है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल अन्नपूर्णा जयंती की तिथि, महत्व और पूजा विधि...

विज्ञापन


अन्नपूर्णा जयंती 2023 तिथि और शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 26 दिसंबर 2023 को सुबह 05 बजकर 46 मिनट से हो रही है। इसका समापन अगले दिन यानी की 27 दिसंबर 2023 को सुबह 06 बजकर 02 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल अन्नपूर्णा जयंती 26 दिसंबर 2023 को मनाई जा रही है।
विज्ञापन


अन्नपूर्णा जयंती की पूजा विधि

  • अन्नपूर्णा जयंती के दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नानादि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • फिर पूरे घर और रसोई, चूल्हे की अच्छे से साफ-सफाई करें और गंगाजल छिड़ककर शुद्ध करें।
  • खाने के चूल्हे पर हल्दी, कुमकुम, चावल पुष्प अर्पित करें और धूप दीप प्रज्वलित करें।
  • इस दिन मां अन्नपूर्णा के साथ माता पार्वती और शिव जी की पूजा करें।
  • विधि पूर्वक पूजा करने के बाद माता से प्रार्थना करें कि हमारे घर में हमेशा अन्न के भंडारे भरे रहें। मां अन्नपूर्णा पूरे परिवार एवं समस्त प्राणियों पर अपनी कृपा बनाए रखें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • संभव हो तो इस दिन अन्न का दान करें और जरूरतमंदो को भोजन करवाएं।


अन्नपूर्णा जयंती का महत्व
मां अन्नपूर्णा को अन्य धन और सुख शांति का देवी माना जाता है। इनकी कृपा से घर में सदैव अन्न के भंडार भरे रहते हैं। जिस घर में मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद रहता है, वहां किसी भी चीज का अभाव नहीं रहता है। इनके आशीर्वाद से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है, इसलिए अन्नपूर्णा जयंती के दिन माता अन्नपूर्णा की पूजा जरूर करनी चाहिए। 

 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed