फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Chanakya Niti: Avoid These 5 Mistakes If You Want Strong and Healthy Relationships

Chanakya Niti: रिश्तों में जहर घोल देती हैं ये 5 गलतियां, चाणक्य की इन बातों को गांठ बांध लें

Sun, 13 Sep 2026 05:58 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 13 Sep 2026 05:58 AM IST
सार

रिश्ते प्यार और भरोसे से मजबूत होते हैं, लेकिन छोटी-छोटी गलतियां इनमें दूरी पैदा कर सकती हैं। चाणक्य नीति में ऐसी कई बातों का जिक्र है, जिन्हें अपनाकर रिश्तों में मिठास बनाए रखी जा सकती है।
 

विज्ञापन
Chanakya Niti: Avoid These 5 Mistakes If You Want Strong and Healthy Relationships
Chanakya Niti - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chanakya Niti Quotes: रिश्ते जीवन का अहम हिस्सा होते हैं। परिवार और रिश्तेदारों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए सिर्फ प्यार ही नहीं, बल्कि व्यवहार और शिष्टाचार का भी ध्यान रखना जरूरी है। कई बार हमारी छोटी-छोटी आदतें सामने वाले को बुरी लग सकती हैं और इसका असर रिश्तों पर पड़ता है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति विचारों में लोगों के व्यवहार और सामाजिक संबंधों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। अगर आप रिश्तेदारों के साथ अपने संबंध मधुर बनाए रखना चाहते हैं, तो उनसे मिलने-जुलने के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन

क्यों है मूषक गणेश जी का वाहन? इसमें छिपी हैं जीवन की 5 सीख

विज्ञापन

बिना बताए किसी के घर न पहुंचें
किसी रिश्तेदार के घर अचानक पहुंचने से बचना चाहिए। हो सकता है कि वह किसी जरूरी काम में व्यस्त हों या घर पर किसी अन्य कारण से उपलब्ध न हों। इसलिए किसी के घर जाने से पहले फोन करके या संदेश के जरिए जानकारी देना बेहतर होता है। इससे सामने वाले को भी आपकी मेजबानी के लिए तैयारी करने का समय मिल जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाते समय कुछ लेकर जाएं
रिश्तेदारों के घर जाते समय अपनी क्षमता के अनुसार कोई छोटी-सी चीज लेकर जाना अपनापन दर्शाता है। आप फल, मिठाई या कोई सामान्य उपहार ले जा सकते हैं। इसका मकसद दिखावा करना नहीं, बल्कि सामने वाले के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करना होना चाहिए।

चाणक्य नीति: समाज में मान-सम्मान पाने के लिए इन 3 बातों का रखें ध्यान

घर के निजी मामलों में दखल न दें
रिश्तेदारों के घर जाकर उनके निजी या पारिवारिक मामलों में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें। पति-पत्नी के बीच के विवाद, घरेलू खर्च या परिवार के दूसरे निजी विषयों पर बिना पूछे राय देना रिश्ते में तनाव पैदा कर सकता है। अगर कोई सलाह मांगे तभी अपनी बात रखें।

जरूरत से ज्यादा दिनों तक न ठहरें
किसी रिश्तेदार के घर मेहमान बनकर जाएं तो लंबे समय तक रुकने से बचना चाहिए, खासकर तब जब आपके ठहरने से उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही हो। थोड़े समय की मुलाकात अक्सर रिश्तों में मिठास बनाए रखती है और मेजबान भी सहज महसूस करता है।


Love vs Attachment: प्रेम है या मोह? श्रीमद्भगवद्गीता की इन सीखों से समझें रिश्ते में छिपा असली फर्क

दिखावे और चुगली से रहें दूर
रिश्तेदारों के बीच अपनी संपत्ति, कमाई या उपलब्धियों का जरूरत से ज्यादा प्रदर्शन करने से बचना चाहिए। इसी तरह किसी दूसरे रिश्तेदार की बुराई या चुगली भी नहीं करनी चाहिए। सामने वाला यह सोच सकता है कि आप उसकी गैरमौजूदगी में उसके बारे में भी इसी तरह बातें करेंगे।

रिश्तों में सम्मान है सबसे जरूरी
रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए व्यवहार में विनम्रता, सम्मान और समझदारी जरूरी है। रिश्तेदारों से मिलने के दौरान अगर आप उनकी सुविधा और भावनाओं का ध्यान रखेंगे, तो आपसी संबंधों में विश्वास और अपनापन बना रहेगा।

Chanakya Niti: धन आने के बावजूद नहीं होती बचत? चाणक्य की ये 5 बातें बदल सकती हैं आपकी आर्थिक स्थिति

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed