{"_id":"5738478c4f1c1bf915ac6fc8","slug":"son-warning-to-mother-to-kill-mother-son-dispute-in-fatehabad-crime-haryana-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी बेटाः मां से झगड़ा कर रहा था, विरोध किया तो तान दी पिस्तौल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलयुगी बेटाः मां से झगड़ा कर रहा था, विरोध किया तो तान दी पिस्तौल
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Mon, 16 May 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
बंदूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलयुगी बेटे की करतूत देखिए। मां से झगड़ा कर रहा था। विरोध किया तो उसने मां की कनपटी पर 32 बोर की पिस्तौल तान दी। घटना हरियाणा के फतेहाबाद की है। आजाद नगर निवासी अल्का देवी ने बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने युवक पर अभियोग का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका बेटा अर्जुन अकसर उसके साथ लड़ता झगड़ता रहता था। बीती रात वह देर से घर आया और लड़ाई झगड़ा करने लगा। उसने विरोध किया तो अर्जुन ने जेब से 32 बोर की पिस्तौल निकाली और उसकी कनपटी पर तान दी। वह धमकी देने लगा कि मार दूंगा।
महिला ने बताया कि बेटे के मुंह से मारने की धमकी सुनकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करके उससे पिस्तौल बरामद कर ली है।