फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Zainab Chandel Congress issued Nari Nyaya Guarantee for women.

Shimla News: जैनब चंदेल ने कांग्रेस ने महिलाओं के लिए जारी की नारी न्याय गारंटी

Fri, 15 Mar 2024 05:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Mar 2024 05:44 PM IST
सार

जैनब चंदेल ने बताया कि पहली योजना महालक्ष्मी में गरीब परिवार की एक महिला को एक साल में एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Zainab Chandel Congress issued Nari Nyaya Guarantee for women.
जैनब चंदेल ने कांग्रेस ने महिलाओं के लिए जारी की नारी न्याय गारंटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में नारी न्याय गारंटी को जारी किया। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महिलाओं के लिए पांच गारंटियां घोषित की हैं। हर प्रदेश में इन्हें जारी किया जा रहा है। जैनब चंदेल ने बताया कि पहली योजना महालक्ष्मी में गरीब परिवार की एक महिला को एक साल में एक लाख रुपये दिए जाएंगे। दूसरी गारंटी आधी आबादी पूरा हक के तहत केंद्र सरकार के कार्यालयों में नई नियुक्तियों में आधी नियुक्तियां महिलाओं को दी जाएंगी।

विज्ञापन


तीसरी गारंटी नारी शक्ति सम्मान में आंगनबाड़ी, मिड-डे मील वर्कर, आशा कार्यकर्ता को मासिक वेतन में केंद्र सरकार का दोगुना योगदान रहेगा। चौथी गारंटी अधिकार मैत्री में देश की हर पंचायत में महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने और उनके अधिकारों को दिलाने के लिए अधिकार मित्र नियुक्त किए जाएंगे। पांचवीं सावित्री बाई फुले हॉस्टल गारंटी में देश के हर जिले में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण कर इनकी संख्या को दोगुना किया जाएगा। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि केंद्र में सत्ता में आते ही कांग्रेस इन गारंटियों को पूरा करेगी। कांग्रेस महिला उत्थान के लिए वचनबद्ध है।

विज्ञापन

युवा कांग्रेस ने शुरू किया महिला शक्ति अभियान
 प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में शुक्रवार को भारतीय युवा कांग्रेस ने इंदिरा फेलोशिप प्रोग्राम के माध्यम से महिला शक्ति अभियान शुरू किया। इंदिरा फेलोशिप के राष्ट्रीय संयोजक एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शेष नारायण ओझा ने बताया कि यह एक पहल है जिसे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की स्मृति में बनाया गया है। इसका उद्देश्य राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाना है। इसके तहत हर विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर शक्ति क्लबों का गठन किया जाएगा। शेष नारायण ओझा ने कहा कि शक्ति क्लबों के माध्यम से एकजुटता की भावना को बढ़ावा देंगे, असमानता के संवाद को प्रोत्साहित करने और एक समावेशी समाज का निर्माण करने की दिशा में कार्य करेंगे। फेलोशिप का मकसद महिलाओं की निर्णय लेने की प्रतिक्रिया में भागीदारी और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर सचिन मिरूपा, पूनम चोपड़ा, नेहा मेहता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed