फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   yuva congress pad yatra in kangra.

प्रदेश स्तरीय पद यात्रा में आएंगे राहुल गांधी

Tue, 02 Jun 2015 10:42 PM IST
Updated Tue, 02 Jun 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
yuva congress pad yatra in kangra.

मुख्यमंत्री के बेटे एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार किसान विरोधी काम कर रही है। इसी का नतीजा है कि भू अधिग्रहण बिल को लोकसभा और राज्यसभा के बजाय बैक डोर एंट्री से पास किया गया। यह बिल किसानों के हक में नहीं है। मंगलवार को पदयात्रा के बाद धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान विक्रमादित्य ने कहा कि सूबे के चारों सांसद केंद्र में किसानों की आवाज उठाने में विफल रहे हैं।

विज्ञापन


इसीलिए युवा कांग्रेस ने भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ सत्याग्रह शुरू किया है। प्रदेश के 68 विस हलकों में पदयात्रा के माध्यम से किसानों की आवाज को बुलंद किया जा रहा है। प्रदेश स्तरीय पदयात्रा के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं को बुलाया गया है।

विज्ञापन

सौरभ कालिया के मुद्दे को उठाएगी युकां

yuva congress pad yatra in kangra.

मंडी या फिर सोलन में हिमाचल युकां की राज्य स्तरीय पदयात्रा होगी। युकां के साथ युवाओं को जोड़ने के लिए उद्योग विभाग के माध्यम से प्रदेश भर में रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं। शीघ्र ही चंबा और कांगड़ा में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अनुशासन में रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि परफोरमेंस के आधार पर ही पूर्व में कुछ पदाधिकारियों का निष्कासन किया है।

विक्रमादित्य ने कहा कि युवा कांग्रेस कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन सौरभ कालिया के मामले में मोदी सरकार के नकारात्मक रुख की निंदा करती है। उन्होंने कहा कि इससे हिमाचल के सैनिकों और उनके परिवार वालों को धक्का लगा है। युकां मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के माध्यम से केंद्र से इस मुद्दे पर फिर विचार करने की मांग करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed