फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Youvraj Singh failed with Bat in Ranji Matches.

फिर नहीं चला युवराज का बल्ला, 115 रनों से हारा पंजाब

Mon, 24 Oct 2016 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Mon, 24 Oct 2016 01:08 PM IST
विज्ञापन
Youvraj Singh failed with Bat in Ranji Matches.

हिमाचल के जिला बिलासपुर के लुहणू मैदान में चल रहे रणजी मैच में बेस्ट बंगाल ने करारी शिकस्त दी। पंजाब को 115 रन से हार का सामना करना पड़ा। बंगाल ने पहली पारी में 133 रन की बढ़त बनाई थी।

विज्ञापन


इस आधार पर रविवार को दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम 226 रन बनाकर आउट हो गई। कप्तान मनोज तिवारी ने 92 रन बनाए।

पंजाब से सिद्धार्थ कौल ने 6 विकेट, संदीप शर्मा ने 2 तथा मनप्रीत ग्रेवाल और विनय चौधरी ने 1-1 विकेट लिया। जीत के लिए 359 रन का लक्ष्य लेकर दूसरी पारी में मैदान में उतरी पंजाब टीम के सलामी बल्लेबाजों मनन वोहरा और जीवनजोत सिंह ने टीम को ठोस शुरुआत दी।

विज्ञापन

दूसरी पारी में भी नाकाम रहे युवराज

Youvraj Singh failed with Bat in Ranji Matches.

मनन 75 तथा जीवनजोत 44 रन बनाकर आउट हुए। टीम को कप्तान युवराज सिंह से बड़ी उम्मीद थी, लेकिन वह दूसरी पारी में भी नाकाम रहे। युवराज केवल 26 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके अलावा मनप्रीत ग्रेवाल ने 43, संदीप शर्मा ने 14 तथा सिद्धार्थ कौल ने 11 रन का योगदान दिया। टीम 244 रन बनाकर आउट हो गई। प्रज्ञान ओझा ने 4, अमित कुईला ने 3 और अशोक डिंडा ने 2 विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed