फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   youth

खाकी के लिए युवाओं में दिखा उत्साह सुबह आठ बजे पहुंच गए परीक्षा केंद्र

Sun, 27 Mar 2022 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
youth
कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में युवाओं की खासी भीड़ उमड़ी। जिले में कांस्टेबल के 158 पदों की लिखित परीक्षा के लिए प्रदेश विश्वविद्यालय, संजौली महाविद्यालय और पोर्टमोर स्कूल में केंद्र बनाए गए। इसमें 5060 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। युवा सुबह आठ बजे से परीक्षा केंद्र के बाहर जुटना शुरू हो गए। नौ बजे के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। थ्री टियर तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में सीटिंग प्लान के मुताबिक बैठाया गया। व्यवस्था को बनाने के लिए करीब 200 पुलिस कर्मी और नकल रोकने के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा और जैमर की व्यवस्था की गई थी। पेश है लाइव रिपोर्ट...
विज्ञापन

शिमला। समय : 8 बजे। स्थान : पोर्टमोर स्कूल। युवतियां परीक्षा केंद्र में जाने का इंतजार कर रही हैं। उनके साथ अभिभावक भी पहुंचे हैं। परीक्षा केंद्र के बाहर सूचना पट्ट के पास युवतियों की भीड़ लगना शुरू हो गई है। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी अभ्यर्थी को लाइन में खड़ा होने के निर्देश देते है।
विज्ञापन

समय: 9 बजे। इंस्पेक्टर संदीप चौधरी परीक्षा केंद्र के गेट से बाहर निकलते हैं और अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेजों की औपचारिकता पूरे करने के निर्देश देते है। परीक्षा हाल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मोबाइल, केलकुलेटर, घड़ी और बैग ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। इस बीच एडमिट कार्ड दिखाने के बाद अभ्यर्थियों को एक-एक कर परिसर के अंदर प्रवेश दिया गया। समय: 10:30 बजे। एक युवती पांव में प्लास्टर लगे हुए दोनों हाथों में बैसाखियों के सहारे परीक्षा देने पहुंचती है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका भुटंगरु ने बताया कि तीनों केंद्रों पर परीक्षा दोपहर एक बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपाल की मोनिका अपने पति प्रदीप के साथ परीक्षा देने पहुंची है। साढ़े तीन साल का बच्चा होने के बावजूद सिपाही बनने का सपना है। मोनिका ने कहा कि उम्मीद है कि परीक्षा में सफल हो पाऊंगी।
सुन्नी की पूनम ने बताया कि जो पढ़ा था। परीक्षा में वहीं सवाल पूछे गए थे। पेपर आसान था। हालांकि, गणित के सवाल करने में थोड़ी मुश्किल आई।
ठियोग की मुस्कान ने बताया ने बताया कि गणित और रिजनिंग के सवाल हल करने में थोड़ा समय लगा। कुल मिलाकर पेपर आसान था।
रामपुर की मोनिका ने बताया कि खाकी पहनने के लिए उनका आखिरी अवसर है। परीक्षा के लिए अच्छी तैयारी की थी। पेपर अच्छा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed