{"_id":"643803db6a0d6026a50f59b9","slug":"youth-of-chamba-won-gold-medal-in-state-level-wrestling-competition-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में चंबा के युवक ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में चंबा के युवक ने जीता स्वर्ण पदक
Thu, 13 Apr 2023 07:01 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 13 Apr 2023 07:01 PM IST
सार
कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर चंबा के रमेश कुमार ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। दो दिन पहले मंडी में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के 48 किलोग्राम भारवर्ग में भावला पंचायत के द्रुढी गांव के रमेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता में चंबा के युवक ने जीता स्वर्ण पदक
- फोटो : संवाद
विस्तार
राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर चंबा के रमेश कुमार ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। दो दिन पहले मंडी में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के 48 किलोग्राम भारवर्ग में भावला पंचायत के द्रुढी गांव के रमेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। रमेश ने बताया कि उन्हें बचपन से कुश्ती का शौक था। जब भी गांव में कुश्ती देखने या लड़ने का मौका मिलता था तो वह उस मौके को कभी भी नहीं गंवाते थे।
विज्ञापन
उनके पिता पेशे से मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। मजदूरी कर जमा किए पैसों से उन्होंने अपने बेटे को दूसरे राज्य में भेजा। यहां बेटे ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर अपने जिला और गांव का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने जिला और गांव का नाम रोशन करेंगे। 16 से 18 अप्रैल को अयोध्या में राष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन